Responsive Scrollable Menu

BSEB Inter Compartmental Exam: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

BSEB Inter Compartmental Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 6 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन कई छात्र किन्हीं कारणों से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे, जिसे देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

इन सत्रों के छात्रों को मिलेगा लाभ
बोर्ड के अनुसार, यह फैसला छात्रों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस विस्तार का लाभ विभिन्न शैक्षणिक सत्रों (2022-24, 2023-25 और 2024-26) के तहत आने वाले छात्र उठा सकेंगे। जो छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या किसी विषय में फेल हो गए थे, उनके पास अब अपना साल बचाने का यह सुनहरा मौका है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।

स्कूल के माध्यम से होगा आवेदन
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। स्कूल के प्रिंसिपल ही लॉगिन आईडी का उपयोग करके फॉर्म भरेंगे और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। आवेदन के लिए छात्रों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण स्कूल को उपलब्ध कराने होंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर छात्र बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क का पूरा विवरण
बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए शुल्क निर्धारित किया है। नियमित उम्मीदवारों के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क 1,430 रुपये से शुरू होता है, जबकि व्यावसायिक कोर्स के छात्रों के लिए यह 2,170 रुपये तक जा सकता है। कंपार्टमेंटल श्रेणी के छात्रों को लगभग 960 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी (SC), एसटी (ST) और ईबीसी (EBC) श्रेणी के नियमित छात्रों को 260 रुपये के परीक्षा शुल्क घटक से छूट दी गई है। इसके अलावा 30 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क स्कूल द्वारा लिया जाएगा।

Continue reading on the app

प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हर मौसम का पहला प्रभाव त्वचा और बालों पर पड़ता है। बदलते मौसम के बाद बालों की देखरेख करने का तरीका भी बदल जाता है। गर्मियों में बालों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पसीना और रूखापन बालों को जड़ों से कमजोर कर देते हैं और फिर बाल तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में प्याज और आंवला आपके गिरते बालों का सहारा बन सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Ashwani Kumar: कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी फीके पड़ गए

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धूम मचा दी. मैच में अश्वनी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अश्वनी के इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई इंडियंस को 15.5 ओवर में ही गुजरात को समेट कर 99 रनों से हरा दिया. Tue, 21 Apr 2026 00:09:23 +0530

  Videos
See all

News KI Pathshala | Donald Trump ने ऐसा 'कांड' दिया, पूरी दुनिया को Panic Mode पर डाल दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:45:02+00:00

Shraddha Kapoor का सादगी भरा अंदाज! #shraddhakapoor #viral #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:30:06+00:00

News Ki Pathshala | Recusal Plea पर Delhi High Court की Arvind Kejriwal को फटकार ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:30:10+00:00

Iran-US War Update: अगर अमेरिका डील चाहता है तो, ईरान की ट्रंप को दो टूक ?| N18G | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers