पाकिस्तान: हाफिज सईद के राइट हैंड अमीर हमजा को लाहौर में मारी गोली, Unknown Gunman' की थ्योरी फिर चर्चा में..!
पाकिस्तान के लाहौर में एक बार फिर "अज्ञात हमलावरों" की दहशत देखने को मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के संस्थापक सदस्य और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के दाहिने हाथ माने जाने वाले अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है।
गुरुवार को लाहौर में एक न्यूज़ चैनल के दफ्तर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे निशाना बनाया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल हमजा को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमीर हमजा लाहौर में एक स्थानीय न्यूज़ चैनल के दफ्तर से बाहर निकल रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद हमजा वहीं गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था। हमलावरों ने हमजा की गतिविधियों की पहले से रेकी की थी और सटीक निशाना लगाकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के सुरक्षित पनाहगाहों में छिपे आतंकियों के बीच खलबली मचा दी है।
अमीर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती 17 संस्थापक सदस्यों में से एक है। उसे हाफिज सईद के बाद संगठन का सबसे अहम चेहरा माना जाता है।
- LeT का मुख्य प्रोपेगेंडा चेहरा: वह संगठन का शीर्ष वैचारिक नेता रहा है और लश्कर के आधिकारिक प्रकाशन 'मजल्लाह अल-दावा' का संस्थापक संपादक भी था।
- भारत के खिलाफ साजिश: भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने में उसकी मुख्य भूमिका रही है। वह अफगान मुजाहिदीन का भी हिस्सा रह चुका है।
- अंतरराष्ट्रीय आतंकी: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के ट्रेजरी विभाग ने उसे वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल कर रखा है।
पिछले एक साल में पाकिस्तान के भीतर भारत विरोधी आतंकियों की सिलसिलेवार हत्याओं ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर रखा है। शाहिद लतीफ, मुफ्ती कैसर फारूक और हाल ही में सैफुल्लाह खालिद जैसे कई आतंकियों को 'अज्ञात हमलावरों' ने पाकिस्तान की सुरक्षित सड़कों और मस्जिदों में घुसकर मारा है।
अमीर हमजा पर हुए इस ताजा हमले को भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया में इसे लेकर काफी शोर है कि आखिर कौन है जो पाकिस्तान के भीतर घुसकर इन "एसेट्स" को निशाना बना रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया और खुफिया एजेंसियां इस हमले को लेकर बेहद सतर्क हैं। फिलहाल किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अंदरूनी कलह या किसी बाहरी एजेंसी के 'कोवर्ट ऑपरेशन' का हिस्सा हो सकता है।
बता दें कि इससे पहले 2025 में भी अमीर हमजा के घर में एक "रहस्यमयी दुर्घटना" की खबर आई थी, जिसे बाद में गोलीबारी बताया गया था, लेकिन इस बार का हमला सार्वजनिक तौर पर और बेहद आक्रामक तरीके से हुआ है।
Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार पहुंचा
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 566.32 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ 78,677.56 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ।
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 619 अंक के उच्चतम स्तर 78,730.32 पर पहुंचा। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.45(0.60%) अंक उछलकर 24,375.75 के स्तर पर पहुंच और देखते-देखते 169.65 अंक चढ़कर 24,400.95 तक की छलांग लगाने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई और एलएंडटी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।
बाजार में आई तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपये हो गया।
वैश्विक भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने और अमेरिका तथा ईरान के बीच वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों के बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी- में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और विदेशी फंडों की वापसी से बाजार की धारणा को सकारात्मक बल मिला है।
बाजार के प्रमुख सेक्टर्स में क्या चल रहा?
बाजार की इस तेजी के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जबकि कुछ पर दबाव बना रहा:
टॉप गेनर्स: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इटरनल (Eternal), इन्फोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा स्टील (Tata Steel) और इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।
टॉप लूजर्स: दूसरी ओर, सन फार्मा (Sun Pharma) और टाइटन (Titan) के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में भी मजबूत कारोबारी धारणा देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी अधिकतर बढ़त के साथ ही बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड मामूली 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













.jpg)








