कोयला ट्रेडिंग के लिए मिलेगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म; कोल एक्सचेंज बनाएगी MCX, सेबी ने दी मंजूरी
SEBI की मंजूरी के बाद MCX कोल एक्सचेंज शुरू करने जा रही है। इससे कोयला ट्रेडिंग ज्यादा पारदर्शी और डिजिटल होगी। जानिए इससे जुड़ी पूरी डिटेल।
Jharkhand Government: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी झारखंड सरकार, खरीदेगी 237 नए एंबुलेंस
Jharkhand Government: झारखंड सरकार ने मरीजों को समय पर इलाज दिलाने के लिए एंबुलेंस सेवा को मजबूत करने का फैसला लिया है. इसके तहत 237 नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी. साथ ही 206 पुरानी एंबुलेंस की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि वे फिर से सही तरीके से काम कर सकें.
मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी
मिली जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने पुरानी एंबुलेंस की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो एजेंसी चुनी जाएगी, उसे इन 206 एंबुलेंस को ठीक करने के साथ-साथ उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी. अगर किसी एंबुलेंस में खराबी आती है, तो उसे समय पर ठीक करना भी उसी एजेंसी का काम होगा. यह जिम्मेदारी पांच साल के लिए दी जाएगी और अच्छे काम के आधार पर आगे बढ़ाई भी जा सकती है.
एआई तकनीक से होगी निगरानी
आपको बता दें कि सरकार एंबुलेंस सेवा को और आधुनिक बनाने के लिए 108 एंबुलेंस में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सॉफ्टवेयर जोड़ने पर विचार कर रही है. इससे एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी और मरीजों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सकेगी. इसके साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा भी रोका जा सकेगा.
सुदूर इलाकों में बढ़ेगी सुविधा
स्वास्थ्य विभाग दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने पर भी ध्यान दे रहा है. अभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत 70 मोबाइल मेडिकल यूनिट काम कर रही हैं. अब इसमें 100 नई यूनिट जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे गांवों और दूर के इलाकों में भी इलाज की सुविधा पहुंच सके.
हेल्पलाइन और टेलीमेडिसिन का विस्तार
104 हेल्पलाइन सेवा को भी बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है, ताकि लोगों को सही समय पर सही सलाह मिल सके. इसके अलावा, पांच जिलों में शुरू हुई टेलीमेडिसिन सेवा को अब सभी जिलों में लागू करने की योजना है. इससे मरीज घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे और उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation




















