Responsive Scrollable Menu

अबु धाबी के यशराज को किस्मत ने बनाया क्रिकेटर:6 फीट 5 इंच लंबे लेग स्पिनर छुट्टियां बिताने भारत आए और खेलने लगे

साल 2023 की गर्मियों की बात है। 17 साल के यशराज पुंजा मेडिकल की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, बेंगलुरु की एक ट्रिप ने उनकी जिंदगी का रुख ही बदल दिया। मेडिकल की किताबों से लेकर राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में लेग स्पिन गेंदबाजी करने तक, 20 वर्षीय यशराज का यह 3 साल का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अबु धाबी में रहने वाले यशराज भारत में पेशेवर क्रिकेट खेलने की कोई योजना नहीं बना रहे थे। गर्मियों की छुट्टियों में वह बेंगलुरु आए और खुद को फिट रखने के लिए कर्नाटक के पूर्व कप्तान कार्तिक जसवंत की एकेडमी से 15 दिनों के लिए जुड़ गए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी ने कोचों का ध्यान खींचा। एक हफ्ते बाद शहर में राजस्थान रॉयल्स का कैंप था। यशराज ने माता-पिता को मनाया और कैंप में हिस्सा लिया। अपनी सटीकता और टर्न से उन्होंने टीम के स्काउट्स को प्रभावित किया और आईपीएल 2024 से पहले एक नेट बॉलर के रूप में रॉयल्स से जुड़ गए। यशराज ढाई साल तक रॉयल्स के साथ नेट बॉलर रहे। 2026 की नीलामी में रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में अपने खेमे में शामिल कर लिया। 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने ईडन गार्डन्स में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में डेब्यू किया। युजवेंद्र चहल को आदर्श मानने वाले यशराज ने अनिल कुंबले, राशिद खान और रवि बिश्नोई जैसे दिग्गजों से भी टिप्स लिए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें सिखाया कि सपाट पिचों पर हमेशा विकेट के पीछे भागने की बजाय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकना भी एक शानदार आक्रामक रणनीति है। फिलहाल यशराज महाराजा ट्रॉफी में लगी चोट से उबरने के लिए रिहैब में हैं और उनका अगला लक्ष्य कर्नाटक की राज्य टीम में जगह बनाना है। हाइट देखकर दिग्गज बिशप भी रह गए हैरान 20 साल के यशराज की सबसे बड़ी ताकत उनकी हाइट (6 फीट 5 इंच) है। इस ऊंचाई से उन्हें ऐसी खतरनाक उछाल मिलती है, जो लेग स्पिनरों को आसानी से नसीब नहीं होती। उनकी इस कद-काठी ने दिग्गजों को भी चौंकाया। वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर इयान बिशप ने एक बार एयरपोर्ट पर उन्हें रोककर तस्वीर खिंचवाई थी। कैरेबियाई दिग्गज बिशप को यकीन ही नहीं हुआ था कि इतना लंबा कोई खिलाड़ी लेग स्पिनर हो सकता है।

Continue reading on the app

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में 3 भारतीय फाइनल में:जेवलिन में आशीष यादव और धरणीधरन, डिस्कस में अमानत कंबोज ने जगह बनाई

अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के तीन खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों के जेवलिन थ्रो में आशीष यादव और टी धरणीधरन ने क्वालीफाई किया, जबकि महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। जेवलिन थ्रो: आशीष ओवरऑल दूसरे स्थान पर, धरणीधरन भी फाइनल में 19 साल के आशीष यादव ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो के ग्रुप-ए क्वालीफिकेशन में 69.87 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, ओवरऑल रैंकिंग में वे साउथ अफ्रीका के जन-हेन्ड्रिक हेमंस (76.02 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। आशीष का करियर और सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74.49 मीटर है। इस इवेंट में ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 72.50 मीटर था, जिसे केवल हेमंस ही पार कर सके। भारत के दूसरे जेवलिन थ्रोअर टी धरणीधरन ने 68.07 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप-बी में पांचवां स्थान हासिल किया। ओवरऑल वे 12वें और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। जेवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार को होगा। इस इवेंट का U20 विश्व रिकॉर्ड भारत के नीरज चोपड़ा के नाम है। उन्होंने 2016 में 86.48 मीटर का थ्रो किया था। डिस्कस थ्रो: अमानत ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया महिलाओं के डिस्कस थ्रो में अमानत कंबोज ने ग्रुप-ए में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वे ग्रुप में छठे और ओवरऑल 12वें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। चीन की सू यिशिन 58.06 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं। इस इवेंट का ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 55 मीटर था। 800 मीटर: मोगाली वेंकटराम सेमीफाइनल में, उविन आनंद बाहर पुरुषों की 800 मीटर रेस में मोगाली वेंकटराम ने हीट-5 में 1 मिनट 52.81 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, उविन आनंद हीट-1 में 1 मिनट 52.37 सेकंड का समय निकालने के बावजूद सातवें और ओवरऑल 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए। युगांडा के शफेक मुरुंगी 1 मिनट 46.64 सेकंड के समय के साथ पहले दौर में सबसे तेज रहे। 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले: भारतीय टीम पहले दौर से बाहर पीयूष राज, तहुरा खातून, सैयद सबीर और थिया अरुमुगम की भारतीय टीम 3 मिनट 22.85 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रही। ओवरऑल भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही और पहले दौर से ही बाहर हो गई। अमेरिका 3 मिनट 18.26 सेकंड के समय के साथ सबसे तेज रहा। 2022 के पिछले संस्करण में भारत ने इसी स्पर्धा में 3 मिनट 17.76 सेकंड के एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट-खिलाड़ियों को अब 5.20 मिनट में फिटनेस-टेस्ट पास करना होगा:BCCI ने 40 सेकेंड समय घटाया, इंजरी और गिरती फिटनेस को लेकर फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया है। यानी अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

ग्राहकों के लिए UPI Transactions पर अतिरिक्त शुल्क के सवाल पर FM Sitharaman का सीधा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:32:04+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: PoK में Asim Munir ने एक बार फिर गोलियां चलवाईं? | Pakistan | PoK Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers