Responsive Scrollable Menu

तन्वी शर्मा कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं:श्रेयांशी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया; पिछले हफ्ते ताइपे ओपन जीता था

भारत की 17 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। पिछले हफ्ते ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली तन्वी ने अब कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आसान में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन श्रेयांशी वालिशेट्टी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया। पहला गेम: शुरुआती बढ़त के बाद तन्वी ने बनाई पकड़ दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की शुरुआत में श्रेयांशी ने बढ़त बनाई, लेकिन तन्वी ने जल्द ही वापसी करते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। दमदार मूवमेंट और आक्रामक स्ट्रोक्स के दम पर उन्होंने पहला गेम 21-16 से जीत लिया। दूसरा गेम: श्रेयांशी ने मुकाबले में की वापसी दूसरे गेम में श्रेयांशी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मिड-गेम ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली और आखिर तक दबदबा बनाए रखते हुए 21-17 से गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। तीसरा गेम: तन्वी ने नहीं दिया कोई मौका निर्णायक गेम में तन्वी पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाई और श्रेयांशी को वापसी का मौका नहीं दिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 30वें नंबर की तन्वी ने तीसरा गेम 21-13 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। क्वार्टर फाइनल में रक्षिता या मनामी से मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में तन्वी का सामना भारत की रक्षिता श्री रामराज और जापान की मनामी सुइजु के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट-खिलाड़ियों को अब 5.20 मिनट में फिटनेस-टेस्ट पास करना होगा:BCCI ने 40 सेकेंड समय घटाया, इंजरी और गिरती फिटनेस को लेकर फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया है। यानी अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

धूप पड़ते ही हीरों की तरह जगमगाता है ये जादुई समुद्र तट, रेत नहीं, चारों तरफ बिखरे पड़े हैं शीशे ही शीशे!

समंदर किनारे लोग रेत पर सुबह-सुबह टहलते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां चारों तरफ शीशे ही शीशे बिखरे पड़े हैं. देखने पर ऐसा लगता है मानो उसे किसी ने तराशकर फेंका हो, लेकिन ये अजूबा प्रकृति का है.

Continue reading on the app

  Sports

करियर का 100वां शतक, वो भी एशेज सीरीज के दौरान, इस बल्लेबाज ने बनाया था ये खास रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जैफरी बॉयकॉट ने 11 अगस्त 1977 को ये इतिहास रचा था, जब उन्होंने लीड्स टेस्ट मैच में शतक लगाया था. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां शतक था. Tue, 11 Aug 2026 02:30:10 +0530

  Videos
See all

Kanwar Yatra 2026 Big News:कांवड़ यात्रा पर आ गई बड़ी खबर! Kanwar Yatra Latest News Today | Complete #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:00:15+00:00

US President Trump demands compensation from Iran. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers