Responsive Scrollable Menu

'गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया':आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था। आकांक्षा ने साफ किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया शो में जाने से पहले ही शुरू हो चुकी थी। अब दोनों पक्षों के वकील मामला लगभग तय कर चुके हैं और सिर्फ आखिरी पेपर्स पर साइन होना बाकी है। 'कोई लड़की अपने तलाक का नाटक नहीं करेगी' प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या तलाक की घोषणा किसी तरह की स्ट्रेटजी थी, तो उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर पब्लिसिटी के लिए अपने पति से अलग होने की बात नहीं कहेगी। उन्होंने कहा कि लोग अगर ऐसा सोच रहे हैं तो वे उनकी लीगल टीम से बात कर सकते हैं। जब दो एक्टर्स शादी करते हैं या अलग होते हैं, तो लोग हर बात को पब्लिसिटी मान लेते हैं, जो गलत है। सोच अलग होने के कारण लिया फैसला आकांक्षा ने खुलासा किया कि वे गौरव खन्ना पिछले 18 महीनों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच कोई कड़वाहट या नफरत नहीं है और वे अब भी आपस में बातचीत करते हैं। हालांकि, दोनों की जिंदगी को लेकर सोच और प्राथमिकताएं काफी अलग हो चुकी हैं। इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने और अपनी जिंदगी अलग रास्ते पर जीने का फैसला किया है। शो के दौरान किया तलाक का खुलासा हाल ही में लॉक अप शो के दौरान आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने का एलान किया था। अपने को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया था। शो में जब गौरव खन्ना पहुंचे थे, तब दोनों के बीच काफी बातचीत हुई थी। गौरव ने कहा था कि दोनों अलग जरूर रह रहे हैं, लेकिन कागजी तौर पर अभी भी शादीशुदा हैं। गौरव ने इंटरनेट पर चल रही अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई लोग उनके रिश्ते के बारे में गलत कहानियां बना रहे हैं। गौरव ने यह भी साफ किया था कि वे कानूनी तौर पर अपनी पत्नी के खिलाफ किसी भी तरह की ट्रोलिंग या गलत बात बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं, जो 'अनुपमा', 'सीआईडी' और 'ये प्यार ना होगा कम' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 'बिग बॉस 19' का खिताब भी जीता था। वहीं आकांक्षा चमोला 'स्वरागिनी' और 'भूतू' जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Continue reading on the app

एक्ट्रेस जिया शंकर ने की बॉयफ्रेंड से सगाई:करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की; बोलीं- अचानक मिला मेरा सच्चा प्यार

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस OTT 2' की पूर्व कंटेस्टेंट जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ सगाई कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। सनसेट के दौरान आउटडोर लोकेशन पर हुए इस प्रपोजल की झलकियों के साथ जिया ने अपने मंगेतर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और दोस्त कपल को बधाइयां दे रहे हैं। सनसेट के बीच मिला सरप्राइज प्रपोजल शेयर की गई तस्वीरों में जिया और करण एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। करण ने जिया को डूबते सूरज की रोशनी में एक आउटडोर लोकेशन पर अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। एक फोटो में जिया सरप्राइज होकर अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल येलो कलर का सैटिन गाउन पहना था, जबकि करण बेज शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। बोलीं- हजारों मील दूर रहकर भी घर जैसा अहसास हुआ जिया ने सोशल मीडिया पर करण के नाम एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हो सकता है कि यह सच हो, आपको प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं। भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, लेकिन तुमसे हुई हर बातचीत ने घर जैसा अहसास कराया।" जिया ने आगे लिखा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हर दिन एक-दूसरे को चुना। उन्होंने करण को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनके साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताने की बात कही। बिजनेसमैन हैं करण धनक जिया शंकर एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में रीजनल फिल्मों से की थी और बाद में 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड संस' और 'पिशाचिनी' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेड' और रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं उनके मंगेतर करण धनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अमेरिका (US) में स्थित एक बिजनेसमैन (एंट्रेप्रेन्योर) और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। ये खबर भी पढ़ें जैनिफर विंगेट ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की अनसीन फोटोज:पति विलियम संग हरे लहंगे में नजर आईं; करन वाही और हरलीन सेठी भी शामिल हुए टीवी एक्ट्रेस जैनिफर विंगेट ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ब्रिटेन के बिजनेसमैन विलियम इशमेल संग शादी रचाने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की यादें साझा की हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिट, पर्दे के पीछे से भारत को बनाया 2 बार चैंपियन

खिलाड़ियों के चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नितिन पटेल के जाने के बाद एनसीए में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिना स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम प्रमुख के काम रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नितिन पटेल, जिनका लक्ष्मण ने जिक्र किया. Mon, 10 Aug 2026 10:21:32 +0530

  Videos
See all

Amit Shah ने किया 'हर घर तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ #harghartirangayatra #ytshorts #shorts #news #yt #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:08:34+00:00

Ranchi Students Protest Live Updates : रांची में छात्रों का भारी बवाल |Breaking news |Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:05:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers