Responsive Scrollable Menu

VIDEO: 'आलू की सब्जी' ने स्कूल में करा दिया कांड! बच्ची का गुस्सा देख हंस पड़ेंगे आप

Viral Video: बच्चों की छोटी-छोटी बातें अक्सर बड़े-बड़ों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं. इन दिनों एक नन्ही बच्ची का स्कूल से जुड़ा ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में टिफिन खुलते ही कुछ ऐसा होता है कि बच्ची का रिएक्शन देखने लायक बन जाता है. आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया? पूरी कहानी जानिए

Continue reading on the app

राजपाल यादव के शाहजहांपुर वाले घर पर कुर्की का नोटिस:34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो नीलामी, मां-पत्नी के नाम 16 करोड़ लोन लिया था

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपए के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि 34 दिन के भीतर लोन नहीं चुकाया गया तो संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। नीलामी की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। हालांकि, कुछ देर बाद परिवार ने नोटिस हटा दिया। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक की मुंबई ब्रांच से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर 16.61 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इसी बीच, 27 दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह जेल से बाहर हैं। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा- यह पुराना मामला है। बैंक से लोन चुकाने को लेकर बातचीत चल रही है। मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल संपत्ति की नीलामी जैसी स्थिति नहीं है। 2 साल पहले भी लगा था नोटिस सेंट्रल बैंक के मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया- शाहजहांपुर के पैतृक गांव कुंद्रा स्थित भवन पर नोटिस लगाया गया है। बैंक ने करीब 2 साल पहले भी इसी मामले में नोटिस चस्पा किया था। तब राजपाल यादव और बैंक के बीच लोन चुकाने को लेकर सहमति बनी थी। चेक बाउंस मामले में जेल हुई थी -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत:माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चों की गई जान; बारिश में 100 साल पुराना मकान ढहा प्रतापगढ़ में लगातार बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा, छोटी बहू और उसके दोनों बच्चे हैं। रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात 2 बजे अचानक घर की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। एक बेटा कमरे के किनारे सो रहा था। वह जैसे-तैसे मलबे से बाहर निकल आया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर स्वैग... टीम इंडिया में एंट्री के बाद सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पापा के साथ शेयर की तस्वीर

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सरफराज खान की टीम इंडिया में वपासी हुई है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में लाया गया है. टीम में वापसी के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सरफराज ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है. हालांकि, अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है. Mon, 10 Aug 2026 07:06:46 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Attacked | Ram Mandir Donation Controversy | FCRA Bill | Jharkhand : Headline देखिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T01:35:19+00:00

Aban Ahmad Last Rites: रोते हुए अतीक के तीनों बेटों का वीडियो आया सामने! #shaista #kabristan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T01:35:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers