Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

बिहार-यूपी की चमक से नासा हैरान, 'नाइट वर्ल्ड मैप' में जगमगा रहे दोनों राज्य

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर एक नया ग्लोबल मैप जारी किया है। इस मैप में दिखाया गया है कि 2014 से 2022 तक पृथ्वी पर रात में लाइट्स कैसे बदली। इस मैप में भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश की चमक देख नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हो गए। यह मैप बीते नौ सालों में दोनों राज्यों में हुए विकास की तस्वीर है।

नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की तस्वीर लेने के लिए नौ साल तक हर रात इकट्ठा की गई 1.6 मिलियन सैटेलाइट इमेज का विश्लेषण किया। नतीजों से पता चला कि शहरी विकास के कारण उत्तर भारत में खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में रात की रोशनी का स्तर बढ़ गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में तियान ली और जे जू के नेतृत्व में, वैज्ञानिकों ने विजिबल इंफ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सुइट (वीआईआईआरएस) से ली गई तस्वीर का विश्लेषण करने के लिए एक नए एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया। सुनहरे क्षेत्र रात में ज्यादा तेज रोशनी दिखाते हैं, जबकि बैंगनी क्षेत्र रात में ज्यादा रोशनी दिखाते हैं।

भारत, चीन, मिडिल ईस्ट और सेंट्रल अमेरिका ज्यादातर सुनहरे हैं, जबकि अमेरिका के पश्चिम में सुनहरे क्षेत्र हैं और पूर्व में ज्यादा बैंगनी और सफेद हैं। वहीं, यूरोप ज्यादातर बैंगनी था, जिससे पता चलता है कि इस दौरान इस इलाके में रोशनी कम हुई।

नासा ने इस तस्वीर को साझा कर लिखा, पृथ्वी सिर्फ चमकदार नहीं हो रही है, रात की रोशनी में बदलाव की वजह से कुछ जगहें चमकदार हो रही हैं और कुछ जगहें धुंधली हो रही हैं। यह नतीजा नौ साल तक हर रात ली गई 1.16 मिलियन नासा सैटेलाइट इमेज के विश्लेषण से आया है।

जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने नासा के पोस्ट को रिपोस्ट कर लिखा, और जब आप भारत पर जूम इन करेंगे, तो आपको खुशी होगी कि बिहार कहीं और से ज्यादा साफ और ज्यादा चमक रहा है। नीतीश कुमार के दो दशकों के अच्छे शासन ने बिहार के लिए यही किया है, एक बड़ी छलांग जिसके लिए आने वाली पीढ़ी हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहेगी। नासा, आपने बहुत बढ़िया काम किया है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राष्ट्रपति ली ने भ्रष्टाचार जांच के लिए विशेष इंस्पेक्टर जनरल की नियुक्ति तेज करने की मांग दोहराई

सोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने नेशनल असेंबली से एक विशेष निरीक्षक जनरल की नियुक्ति की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने की मांग दोहराई। यह अधिकारी राष्ट्रपति के परिवार और अन्य अधिकारियों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेगा। यह जानकारी रविवार को एक वरिष्ठ सहायक ने दी।

प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-सिक ने बताया कि ली चाहते हैं कि इस स्वतंत्र इंस्पेक्टर जनरल की नियुक्ति हो, ताकि राष्ट्रपति की पत्नी और करीबी रिश्तेदारों से जुड़े किसी भी गलत काम की निगरानी की जा सके। उनका मानना है कि इससे सरकारी अधिकारियों में अनुशासन बढ़ेगा और लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।

पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन और यून सुक येओल ने इस पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया था।

पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल और उनकी पत्नी किम केओन को अगस्त से जेल में रखा गया है। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। दोनों पर यह आरोप है कि उन्होंने एक खुद को प्रभावशाली बताने वाले व्यक्ति से मुफ्त में 2.7 करोड़ वॉन (करीब 1.83 लाख डॉलर) के ओपिनियन पोल के नतीजे लिए थे। इसके बदले में जून 2022 के उपचुनाव में पीपल पावर पार्टी के पूर्व सांसद किम यंग-सन को टिकट दिलाने में मदद की गई थी।

इस पर कांग ने कहा, “ली का मानना है कि इंस्पेक्टर जनरल की नियुक्ति लोकतंत्र और जनता की संप्रभुता के सिद्धांत के मुताबिक जरूरी है, क्योंकि हर शक्ति पर संस्थाओं के जरिए नजर रखी जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति इसको लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, इसलिए हम नेशनल असेंबली से अनुरोध करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को फिर से शुरू करे।”

यह स्वतंत्र इंस्पेक्टर जनरल का पद 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे के समय बनाया गया था, लेकिन 2016 से यह खाली पड़ा है।

कानून के अनुसार, नेशनल असेंबली को कम से कम 15 साल का कानूनी अनुभव रखने वाले तीन उम्मीदवारों के नाम सुझाए जाते हैं, जिनमें से राष्ट्रपति एक को चुनते हैं।

ली ने अपने चुनाव अभियान के दौरान वादा किया था कि वह इस पद को जल्द भरेंगे, लेकिन असेंबली में इस पर अब तक कोई खास प्रगति नहीं हो पाई है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: दिल्ली कैपिटल्स के गिरते ग्राफ और खराब बल्लेबाजी पर क्या बोले वेणुगोपाल राव

Kolkata ने SRH के होम ग्राउंड पर 240+ रन चेज़ करते हुए अहम मौके गंवाए. Nitish Rana और Abhishek Sharma की बल्लेबाज़ी व टीम की रणनीति पर कोचिंग स्टाफ की प्रतिक्रिया सामने आई. जानें #IPL2026 #Kolkata #SRH मैच की पूरी कहानी. Wed, 22 Apr 2026 18:44:24 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Badaun में दुल्हन की विदाई पर पागल कुत्ते का आतंक, 60 से अधिक लोग घायल | Dog Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:02:37+00:00

UPMSP Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट का बड़ा अपडेट, लड़कियां फिर मारेंगी बाजी? टूटेगा रिकॉर्ड #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:05:01+00:00

Delhi Crime News: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, नौकर पर शक ! #shorts #IRSdaughterKilled #delhicrime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:08:18+00:00

Bihar News: बिहार में महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000, लेकिन करना होगा ये काम! |Samrat Choudhary |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers