Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में दिखाए गए रामायण के अनसीन फुटेज:सिनेमाकॉन में 20 मिनट की शॉर्ट स्क्रीनिंग हुई; वॉर्नर ब्रदर्स से जुड़ने की चर्चा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा शुरू हो गई है। लास वेगास में हुए सिनेमा जगत के बड़े इवेंट 'सिनेमाकॉन' (CinemaCon) में इस फिल्म का करीब 20 मिनट का अनदेखा फुटेज दिखाया गया। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश ने न केवल फिल्म की पहली झलक पेश की, बल्कि विदेशी मीडिया से भी बात की। फुटेज देखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए ऑस्कर का रास्ता साफ कर सकती है। चुनिंदा लोगों के लिए हुई स्पेशल स्क्रीनिंग यूट्यूब चैनल ‘Mr Like It Or Not’ के क्रिएटर ने दावा किया है कि वे उन 15 लोगों में शामिल थे, जिन्हें फिल्म का 20 मिनट का फुटेज दिखाया गया। उनके मुताबिक, फिल्म के विजुअल्स बेहद शानदार हैं और यह एक ग्रैंड एपिक कहानी लग रही है। क्रिएटर ने कहा, यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा धमाका करेगी। मुझे पूरा यकीन है कि मेकर्स इसे ऑस्कर में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए जरूर भेजेंगे। वॉर्नर ब्रदर्स के साथ ग्लोबल डील की चर्चा सिनेमाकॉन से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉ र्नर ब्रदर्स इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म को अमेरिका सहित दुनिया भर में बड़ा प्रमोशन मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि फिल्म इसी साल नवंबर में करीब 4500 स्क्रीन्स पर ग्लोबली रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स या वॉर्नर ब्रदर्स की तरफ से इस डील को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। VFX को लेकर हुई तारीफ पिछले दिनों जब ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आई थी, तो सोशल मीडिया पर इसके VFX की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन सिनेमाकॉन में फुटेज देखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कमी नहीं है। उनके मुताबिक, जिस तरह की नैरेटिव स्टाइल का इस्तेमाल किया गया है, वह दर्शकों को फिल्म से बांधे रखेगी। बता दें कि इस फिल्म के VFX की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस' संभाल रही है, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर काम कर चुकी है। रणबीर, साई पल्लवी और यश की तिकड़ी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। मेकर्स इसे केवल भारत तक सीमित न रखकर पूरी दुनिया के सामने एक भारतीय महाकाव्य के रूप में पेश करना चाहते हैं।

Continue reading on the app

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में पूर्व सैनिक और महिला की मौत, उखरुल में कार पर बरसाई गोलियाँ: NIA करेगी जाँच

मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार (18 अप्रैल 2026) को एक घात लगाकर किए गए हमले में पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो महिलाएँ घायल हो गईं। यह हमला उस समय हुआ जब चार लोग कार से इंफाल से उखरुल और कमजोंग की ओर जा रहे थे। घटना ऐसे […]

Continue reading on the app

  Sports

Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष... जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील

who is Aronyak Ghosh: कोलकाता के अरण्यक घोष बैंकॉक चेस क्लब ओपन 2026 में अपना अंतिम नॉर्म हासिल कर भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं. नेशनल रैपिड चैंपियन अरण्यक ने 9 में से 7 अंक जुटाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उनके पिता मृणाल घोष और वकील माता के निरंतर बलिदानों ने इस कठिन सफर को मुमकिन बनाया. वर्ल्ड स्टेज पर विश्व कप में चमक बिखेरने वाले अरण्यक की यह सफलता भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर में एक और गौरवशाली अध्याय है. Sun, 19 Apr 2026 23:55:35 +0530

  Videos
See all

Civil ड्रेस पुलिस से टकराव, दिग्विजय चौटाला का रिएक्शन #news18indianumber1 #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:38:37+00:00

Viral Video | Rampur में बीच सड़क नमाज़ पढ़ने पर बवाल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:39:38+00:00

Viral Video | नशे में युवक का तांडव! राहगीरों को दी गालियां #viralnews #viralvideo s#horts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:37:26+00:00

Harsha Richhariya Pinddaan | हर्षा रिछारिया ने खुद का पिंडदान किया #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T18:37:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers