Responsive Scrollable Menu

LoC Blast: पुंछ में बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय धमाका, सेना के 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुधवार शाम बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेंढर सेक्टर के कंगा गली क्षेत्र में हुए विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, सोपोर में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक घर से 45 संदिग्ध गोले बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

LoC पर माइन डिफ्यूज करते समय धमाका, दो जवान घायल
अधिकारियों के मुताबिक, सेना का बम निरोधक दस्ता नियमित गश्त के दौरान पुंछ के मेंढर सेक्टर स्थित कंगा गली इलाके में पहुंचा था। यहां एक बारूदी सुरंग मिलने के बाद टीम उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए। दोनों को तुरंत सेना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई जाती हैं बारूदी सुरंगें
एलओसी के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार लगातार बारिश और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों में कई बार ये सुरंगें अपनी मूल जगह से खिसक जाती हैं। ऐसे मामलों में सेना समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर उन्हें खोजती और निष्क्रिय करती है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

पुंछ में मिला जंग लगा विस्फोटक
इसी बीच पुंछ के नालवा-देगवार तरवान क्षेत्र में मजदूरों को एक जंग लगा संदिग्ध विस्फोटक उपकरण मिला। सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

सोपोर में 45 संदिग्ध गोले बरामद
उधर कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक घर से कबाड़ के बीच रखे 45 संदिग्ध गोले बरामद किए गए। यह अभियान सोपोर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 5वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से चलाया। बरामद गोले जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन्हें वहां किस उद्देश्य से रखा गया था।

Continue reading on the app

मैडम, हमने जवान बेटा खोया है… न्याय चाहिए: महिला पुलिस अधिकारी पर बरसे परिजन, शाहजहांपुर में 25 साल के युवक की मौत का मामला गरमाया

UP Crime: शाहजहांपुर में 25 साल के बेटे की पेड़ से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिवार ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने अपना दर्द बयां किया।

The post मैडम, हमने जवान बेटा खोया है… न्याय चाहिए: महिला पुलिस अधिकारी पर बरसे परिजन, शाहजहांपुर में 25 साल के युवक की मौत का मामला गरमाया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Lakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम की उपकप्तान बनी हैं. वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. स्कूल के दिनों में हुए सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी (L-1, L-2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने योग और जिम के दम पर मैदान में सफल वापसी की. उनके भाई स्वराज सिंह के मार्गदर्शन और लक्ष्मी के अटूट हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. Thu, 13 Aug 2026 11:37:32 +0530

  Videos
See all

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या खुदकुशी! | Badaun | UP News | Crime News | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:03:57+00:00

सवालों से भागा Abhijeet Dipke! देखें वीडियो | Dipke Expose | Nepotism | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:02:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers