Responsive Scrollable Menu

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान नजर आए। रविवार को वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान के साथ डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा नर्वसनेस होती है।’ गौरतलब है कि वरूण का सबसे बड़े कुंवारे से इशारा सलमान खान की ओर था। सलमान खान और डेविड धवन के बीच काफी समय से प्रोफेशनल रिलेशन है। सलमान ने डेविड के डायरेक्शन वाली ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से सलमान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान पहले भी वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर चुके हैं। वरुण की यह अपकमिंग फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Continue reading on the app

रील लाइफ में देशभक्ति पर जोर:‘बॉर्डर 2’ के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी वरुण बदलेंगे इमेज

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 22 मई में नजर आनी है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद जहां वरुण अपनी इमेज को नए सिरे से गढ़ने के मिशन पर हैं, वहीं मृणाल लगातार स्क्रिप्ट-आधारित चुनावों से करियर को नई दिशा दे रही हैं। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक 2027 दोनों कलाकारों के लिए सिर्फ एक और साल नहीं, बल्कि निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, जहां हर प्रोजेक्ट उनके करियर ग्राफ को नई दिशा देगा। खासतौर पर वरुण के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम है। प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म, स्क्रिप्ट हुई तैयार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और साल की शुरुआत में रिलीज के लिए आगे बढ़ रही है। वहीं नाग अश्विन वाली फिल्म भी मृणाल के साथ स्क्रिप्टिंग फेज में है और 2027 के मध्य तक रिलीज विंडो देख रही है। अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद वरुण का क्या फैसला होगा। वह अगले साल के लिए सबसे बड़े नैरेटिव को दिशा दे सकता है। अश्विन के एक प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी मृणाल वहीं मृणाल की ‘डकैत’ को काफी सराहना मिली है। नाग अश्विन जैसे निर्देशकों द्वारा मधुबाला और स्मिता पाटिल से की गई तुलना ने उनके लिए स्केल काफी ऊंचा कर दिया है। यही वजह है कि मृणाल अब बेहद सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। वह रैंडम फिल्मों से दूरी बना रही हैं और 2027 के लिए ऐसे किरदारों पर फोकस कर रही हैं, जिनमें डेप्थ हो और उन्हें सोलो लीड के तौर पर स्थापित कर सकें, साथ ही नाग अश्विन के एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती बातचीत भी जारी है, जिसकी शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू हो सकती है। वरुण के लिए इम्तिहान के जैसी होगी ये फिल्म वरुण के करियर के लिए "ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम मानी जा रही है। भूषण कुमार के साथ बनने वाली इस फिल्म के लिए वरुण को अप्रोच किया गया है, हालांकि वे स्क्रिप्ट और विजन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की प्लानिंग है। इसका विषय एक संवेदनशील सैन्य ऑपरेशन पर बेस्ड है, जो राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छेड़ सकता है। वरुण के लिए एक बार फिर से यथार्थवादी किरदार निभाने का मौका होगा, जिसे ट्रेड उनकी असल परीक्षा मान रहे हैं। ‘है जवानी तो...’ के बाद भी साथ दिख सकते हैं वरुण और मृणाल डेविड के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद भी वरुण और मृणाल की जोड़ी एक थ्रिलर फिल्म में साथ दिखेगी। कई प्रोडक्शन हाउस अपनी निवेश रणनीति दोनों की केमिस्ट्री पर टिका कर बैठे हैं और "है जवानी...' की सफलता का इंतजार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं अनुष्का शर्मा...जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका, टी20 की हैं परफेक्ट पैकेज

Who is Anushka Sharma: मध्य प्रदेश की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. घरेलू क्रिकेट और डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन (177 रन) करने वाली अनुष्का ने अपनी बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन से सबको प्रभावित किया है. उन्होंने अपने पहले मैच में 28 रनों की संयमित पारी खेली. भारतीय क्रिकेट में उन्हें एक उभरते हुए चमकते सितारे के रूप में देखा जा रहा है. Sun, 19 Apr 2026 18:44:16 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026: 'विकास या डर' बाली की जनता किसके साथ? TMC |BJP | Bally #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:04:54+00:00

हॉर्मूज़ गिलयारे में घुसने की कोशिश | Strait of Hormuz | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:00:22+00:00

Munir Dangerous For Trump: मुल्ला मुनीर की 'दलाली' ट्रंप पर पड़ी भारी ! | Iran US War | Hormuz | Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:00:56+00:00

Viral Video | दुख में साथ खड़ी दिखीं आतिशी को CM रेखा ने लगाया गले #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:02:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers