Responsive Scrollable Menu

25 अगस्त को लॉन्च होंगे Boltt Ace 5G और Boltt Evo: डुअल कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, डिटेल्स लीक

ऑडियो डिवाइसेज और स्मार्ट वियरेबल्स के लिए मशहूर Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी इस महीने भारत में अपने पहले दो स्मार्टफोन Boltt Ace 5G और Boltt Evo लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों हैंडसेट्स के नाम, डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है। साथ ही यह भी पुष्टि हो गई है कि दोनों स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

25 अगस्त को होगा लॉन्च
Boltt ने ऐलान किया है कि Boltt Ace 5G और Boltt Evo को भारत में 25 अगस्त दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़े-ः कंफर्म! 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कर्व्ड डिस्प्ले और Dimensity 7500 चिपसेट से होगा लैस

Boltt Ace 5G का डिजाइन
Boltt Ace 5G कंपनी का प्रीमियम मॉडल होगा। फोन में फ्लैट बैक पैनल के साथ आयताकार (Rectangular) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें चार कटआउट नजर आते हैं। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश शामिल हैं।फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा, जिसके चारों ओर हल्के मोटे बेजल्स दिखाई देते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की मोटाई 9.49mm होगी। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

Boltt Evo में मिलेगा अलग कैमरा डिजाइन
दूसरी ओर Boltt Evo को हल्के नीले (Light Blue) रंग में पेश किया जाएगा। इसका बैक पैनल फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा, लेकिन इसमें Square कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलेगा। दोनों कैमरे वर्टिकल पोजिशन में लगाए गए हैं। इसके अलावा फोन में फ्लैट एज मिडिल फ्रेम, राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन तथा बैक पैनल पर Boltt ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।

फिलहाल स्पेसिफिकेशंस और कीमत का इंतजार
कंपनी ने अभी तक दोनों स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में इनसे जुड़े बाकी फीचर्स का भी खुलासा किया जाएगा।

Continue reading on the app

कंफर्म! 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कर्व्ड डिस्प्ले और Dimensity 7500 चिपसेट से होगा लैस

iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस फोन को टीज कर रही थी और अब लॉन्च डेट सामने आने के बाद यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है। आइए अब जानें की इस आने वाले फोन में क्या-क्य़ा खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। 

नए डिजाइन के साथ आएगा iQOO Z11
iQOO Z11 का डिजाइन पहले ही टीज किया जा चुका है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें पीछे की तरफ Horizontal Camera Bar देखने को मिलेगा। यह डिजाइन iQOO के पिछले स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग होगा और फोन को नया लुक देगा। कंपनी के टीजर के अनुसार, स्मार्टफोन Blue, Green और Silver तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़े-ः 8000mAh बैटरी वाला Poco M8 Power लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगा 3 दिन, मिलेगा iphone 17 जैसा आरेंज कलर डिजाइन

Curved Display मिलेगा
फोन के फ्रंट में Curved-Edge Display दी जाएगी, जिससे इसका प्रीमियम लुक और बेहतर होगा। कर्व्ड स्क्रीन की वजह से यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB RAM मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Android 16 पर करेगा काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 बॉक्स से बाहर Android 16 पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी का लेटेस्ट OriginOS 6 कस्टम यूजर इंटरफेस मिलेगा, जो नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

कीमत कितनी हो सकती है?
फिलहाल कंपनी ने iQOO Z11 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह फोन iQOO Z11x से ऊपर की पोजिशन में आएगा। भारत में iQOO Z11x की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iQOO Z11 की शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये हो सकती है।

अभी तक कंपनी ने कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और स्टोरेज वेरिएंट जैसी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान इन सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Sediqullah Atal: सेदिकुल्लाह अटल ने बर्थडे के दिन तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन भी पीछे छूटे

IRE vs AFG: बेलफास्ट में खेले गए चौथे वनडे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने कहर ढा दिया. टीम ने 50 ओवर में 343 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने शतकीय पारी खेली. Wed, 12 Aug 2026 20:37:01 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Bollywood: जिब्रान खान का स्टाइलिश लुक कैमरे में कैद #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers