खाई के किनारे खड़ी थी कार, अंदर एक-दूसरे में खो गया कपल, एक भूल और गहरी घाटी में दफन हो गया इश्क!
ब्राजील में एक कपल का पहाड़ी किनारे रुकना उनकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित हुआ, जब उनकी कार गहरी खाई में गिर गई. पुलिस जांच में इसे हादसा बताया गया है, जिसमें कार के खिसकने से दोनों की मौत हो गई.
PSL 2026 की अंक तालिका में मची है खलबली, बाबर आजम की टीम का जलवा, तो रिजवान की टीम सबसे नीचे
PSL 2026: एक ओर जहां भारत में कैश रिच लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा, तो वहीं पाकिस्तान में भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आयोजन हो रहा है. वैसे तो दोनों लीगों में कोई तुलना नहीं है, क्योंकि इनमें जमीन और आसमान का अंतर है. मगर, फिर भी पीएसएल में अक्सर आईपीएल की चर्चा होती है और इससे तुलना भी होती है. आईपीएल में 10 टीमें खेलती हैं और वहीं पीएसएल 8 टीमों के बीच खेला जाता है. तो आइए आज इस आर्टिकल में आपको पाकिस्तान सुपर लीग के प्वॉइंट्स टेबल के बारे में बताते हैं...
पेशावर जाल्मी नंबर-1 पर है काबिज
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की अंक तालिका में टॉप पर है बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी की टीम. बाबर की इस टीम ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश में धुल गया था. नतीजन, पेशावर जाल्मी की टीम 13 अंक और +2.404 नेट रन रेट के साथ नंबर-1 पर काबिज है.
नंबर-2 पर है इस्लामाबाद यूनाइटेड
PSL 2026 की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर इस्लामाबाद यूनाइटेड. शादाब खान की कप्तानी वाली इस्लामाद टीम ने भी अब तक अच्छा खेल दिखाया है और वह नंबर-2 पर काबिज है. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 2 मैच में हार का सामना किया है और एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह इस्लामाबाद यूनाइटेड 9 अंक और +1.481 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है.
तीसरे नंबर पर है मुल्तान सुल्तांस
पाकिस्तान सुपर लीग की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर मुल्तान सुल्तांस की टीम है. इस टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एस्टन टर्नर संभाल रहे हैं. इस सीजन फ्रेंचाइजी ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 8 अंक और +0.527 नेट रन रेट के साथ अकं तालिका में तीसरे स्थान पर है.
चौथे नंबर पर है क्वेटा ग्लैडिएटर्स
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम चौथे नंबर पर है. इस टीम की कप्तानी पाकिस्तानी क्रिकेटर सॉद सकील संभाल रहे हैं. उनकी कैप्टेंसी में QTG ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैच हारे हैं. फ्रेंचाइजी 6 प्वॉइंट्स और +0.483 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है.
हैदराबाद किंग्समेन पांचवें नंबर पर हैं काबिज
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हैदराबाद किंग्समेन की कमान ऑस्ट्रेलियाई स्टार मार्नस लाबुशेन संभाल रहे हैं. लाबुशेन ने PSL 2026 में अब तक 7 मुकाबले में 3 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे हैं. इस दौरान हैदराबाद की टीम 6 अंक और -0.470 नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर है.
लाहौर कलंदर्स 6वें नंबर पर काबिज
पाकिस्तान सुपर लीग की अंक तालिका में 6वें स्थान पर लाहौर कलंदर्स की टीम आती है. शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर की टीम ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक और -0.634 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 6वें नंबर पर है.
कराची किंग्स 7वें स्थान पर मौजूद
पीएसएल 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं और ये फ्रेंचाइजी अंक तालिका में 7वें नंबर पर है. वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची किंग्स की टीम ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक और -1.501 नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर है.
रावलिंपडीज
PSL 2026 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी 10वें नंबर पर है. रावलपिंडीज ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें ये टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई और जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए..., PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















