Responsive Scrollable Menu

HP Police Constable Recruitment 2026: 734 कांस्टेबल पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें Apply

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 734 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। भर्ती अभियान के तहत पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 243 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। 10वीं और 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य। सभी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित कटऑफ तिथि तक पूरी होनी चाहिए। आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के पास बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

आयु सीमा
1 जनवरी 2026 के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है-
सामान्य/EWS: 18 से 25 वर्ष
SC/ST/OBC: 18 से 28 वर्ष
होम गार्ड: 18 से 29 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी।

PET में क्या होगा?
पुरुष उम्मीदवार
1500 मीटर दौड़ – 5 मिनट 30 सेकंड
100 मीटर दौड़ – 14 सेकंड
ऊंची कूद – 1.35 मीटर
लंबी कूद – 4 मीटर
महिला उम्मीदवार
800 मीटर दौड़ – 3 मिनट 45 सेकंड
100 मीटर दौड़ – 17 सेकंड
ऊंची कूद – 1.10 मीटर
लंबी कूद – 3 मीटर

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा

  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

लिखित परीक्षा 90 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

वेतन कितना मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा।
वेतनमान: ₹20,000 से ₹64,000 प्रतिमाह
महंगाई भत्ता (DA)
मकान किराया भत्ता (HRA)
चिकित्सा भत्ता
अन्य सरकारी सुविधाएं

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS/BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • NCC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • होम गार्ड सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

Continue reading on the app

LPG यूजर्स के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक कर लें eKYC, वरना न मिलेगा सिलेंडर और न सब्सिडी का पैसा

LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है। 16 अगस्त तक नहीं किया ये काम पूरा तो गैस सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का पैसा मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किसे eKYC करानी है और कैसे करें eKYC।

Continue reading on the app

  Sports

1983 वर्ल्ड कप के वो गुमनाम हीरो, जिनकी फील्डिंग से कांपते थे बल्लेबाज, हर 11 अगस्त को याद आता उनका ट्रेडमॉर्क छक्का

yashpal sharma birthday special: भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी 1983 के विश्व कप की बात होती है, तो कपिल देव की पारी या मदन लाल की गेंदबाजी का जिक्र सबसे पहले आता है लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के पीछे पंजाब के एक ऐसे खिलाड़ी का हाथ था, जिसकी फुर्ती के आगे दुनिया के महानतम बल्लेबाज भी क्रीज छोड़ने से कतराते थे. वह नाम था यशपाल शर्मा. Tue, 11 Aug 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video | यमराज भी रह गए हैरान! खौफनाक हादसा LIVE #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:45:36+00:00

Student Protest: लाठीचार्ज पर देवेंद्र महतो का करारा वार #ranchi #studentprotest #police #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers