Responsive Scrollable Menu

दिल्लीवालों को जाम से निजात दिलाने की पहल, राजधानी में बनेंगे 18 फ्लाईओवर, अंडरपास और एलिवेटेड रोड

Delhi News: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार तमाम नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इसी दिशा में रेखा सरकार ने काम तेज कर दिया है. जिससे दिल्लीवालों को बढ़ते ट्रैफिक के बोझ को निजात दिलाई जा सके. दरअसल, PWD ने 100 किमी से अधिक  रोड नेटवर्क को सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके लिए राजधानी में 18 से ज्यादा नए फ्लाईओवर,अंडरपास और एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाएगा.

मुनक नहर एलिवेटेड कॉरिडोर को होगा निर्माण

इस पूरी योजना में मुनक नहर एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है. लगभग 20 किमी लंबा यह कॉरिडोर वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली के बीच की दूरी को कम करेगा. इसकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को पहले ही मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. वहीं दूसरे प्रोजेक्ट की बात की जाए तो नजफगढ़-कापसहेड़ा कॉरिडोर है और यह 20 किमी लंबा प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय ट्रैफिक सुधारगा, बल्कि NH-38 के जरिए गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए भी कनेक्टिविटी आसान बनाएगा.

इन इलाकों में बनेंगे फ्लाईओवर

उस पूरे प्रोजेक्ट में रिंग रोड भी बनाए जाएंगे जिसका फायदा आम लोगों को होगा. वहीं पूरी रिंग रोड को सिग्नल फ्री बनाने के लिए 55 किमी के हिस्से पर फ्लाईओवर बनाने की संभावनाओं का सर्वे राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है. वहीं देशबंधु गुप्ता रोड और पहाड़गंज से अजमेरी गेट के बीच होने वाले भारी जाम से निपटने के लिए फ्लाईओवर की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए है.

ये भी पढ़ें: पिंक कार्ड के जरिए पॉलिटिकल पार्टियां खेल रही राजनीति! अफवाहों पर सीएम रेखा गुप्ता का करारा जवाब

आईटीओ का भी होगा कायाकल्प

इसके साथ सरकार ITO का कायाकल्प करने की तैयारी कर रही है. रेखा सरकार दिल्ली के सबसे अधिक जाम लगने वाले चौराहों में से एक, ITO पर ट्रैफिक के संचालन के लिए नए अंडरपास और फ्लाईओवर के डिजाइन पर फोकस किया जा रहा है. सरकार की इन योजनाओं का मक़सद दिल्ली के ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स को खत्म करना और दिल्ली में सफर के समय को काफी हद तक कम करना है जो दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिए एक 'गेम-चेंजर' साबित हो सकता है.

रिपोर्ट- उत्कर्ष

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में खुद खड़े होकर अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, जज की निष्पक्षता पर उठाए 10 गंभीर सवाल

 

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 140 किमी दूर समुद्र में गिरीं; इस महीने चौथा मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। मिसाइलें पूर्वी तट के सिनपो शहर के पास से समुद्र की ओर दागी गईं और करीब 140 किमी तक गईं। यह इस महीने चौथा और साल का सातवां मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरिया के पूर्व सुरक्षा सलाहकार किम की-जुंग के मुताबिक, यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संभावित बातचीत से पहले ताकत दिखाने की रणनीति का हिस्सा है। दक्षिण कोरिया ने इस कार्रवाई को उकसावे वाला बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कहा है और आपात बैठक बुलाई। जापान ने भी पुष्टि की कि ये उसके आर्थिक क्षेत्र में नहीं गिरीं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने हाल ही में कहा कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता तेजी से बढ़ा रहा है और नए यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर काम कर सकता है। मार्च में किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश परमाणु शक्ति बना रहेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस क्षमता का विस्तार जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पर किसने लगाया ब्रेक? पहली बार छक्का जड़ने के लिए किया इतना इंतजार

वैभव सूर्यवंशी ने जब से अपना IPL डेब्यू किया है, तब से ही वो अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से तहलका मचा रहे हैं. वो अक्सर क्रीज पर आते ही बाउंड्री की बारिश कर देते हैं और खास तौर पर छक्का जमाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. Sun, 19 Apr 2026 16:47:00 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa on Bangladeshi Muslims: 'बांग्लादेश से आए लोग वोट नहीं दे' #himantabiswasarma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:37:17+00:00

Hormuz Blockade Update: होर्मुज में घुस रहे जहाजों को IRGC की चेतावनी! | US | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:31:41+00:00

Gold Price Today | Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीय पर सोने-चांदी को लेकर क्या है आउटलुक ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:30:56+00:00

Uttar Pradesh में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर बवाल.. महिलाओं ने उखाड़े मीटर, गांव में भारी विरोध | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:31:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers