दूसरी बार मम्मी पापा बनेंगे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने दुआ के साथ फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज
Deepika Padukone Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड के पावरकपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है.
मिल गया नाम! सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का टी20 कप्तान
Team India : इंडियन क्रिकेट टीम का नया टी20 कप्तान कौन होगा. सूर्यकुमार यादव जब कप्तानी से हट जाएंगे या भारतीय सलेक्टर्स उनसे आगे बढ़ जाएंगे तो टीम इंडिया की टी20 फॉर्मेट में कप्तानी कौन करेगा. इस बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार कप्तानी करने वाले शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर में से किसे बेहतरीन लीडरशिप का इनाम मिलेगा और इनमें से किसे टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया जाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
कौन होगा टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम का नया टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया जा सकता है. टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, अगर भारतीय चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाने का फैसला करते हैं तो श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाएगा. वहीं अय्यर टीम इंडिया में नंबर 4 के स्थान पर बल्लेबाजी करने के प्रबल दावेदार हैं, वो सूर्या को बैटिंग ऑर्डर में भी रिप्लेस कर सकते हैं.
???? IYER AS NEXT INDIA CAPTAIN. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2026
- Shreyas Iyer front runner as India's next No.4 in T20is.
Iyer could be India's new T20i captain as well if and when the selectors decide to move on from Surya. (TOI). pic.twitter.com/iH9vF2jnB0
कैसा रहा है श्रेयस अय्यर की कप्तानी का कार्यकाल
भारत के 31 साल के दां हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लगातार इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को बतौर कप्तान चैंपियन बनाया है. वहीं अय्यर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को आईपीएल के फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं. अब उनका लक्ष्य आईपीएल 2026 का खिताब जीतना होगा.
अय्यर का आईपीएल में कप्तानी का रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लगभग 84 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरा उन्होंने 47 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उन्हें 33 मैचों में हार मिली है. अय्यर की कप्तानी में 2 मैच टाई रहे हैं, जबिक 2 मैच नो रिजल्ट रहे हैं. उनका विनिंग प्रतिशत 58.53% हैं.
???????????????????? ???? ???????????????????? ???????????????????????? ???? Blockbuster Sunday! ???? pic.twitter.com/7HzdQnTZnH
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 19, 2026
इस सीजन भी अय्यर ने मचाया धमाल
आईपीएल 2026 में इस सीजन भी अय्यर का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. बतौर कप्तान उन्होंने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों जीत मिली है. वहीं उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. उनकी इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत अय्यर की टीम पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत के साथ 9 अंक लेकर 1.067 की नेट रन रेट के साथ नंबर 1 के स्थान पर बनी हुई है.
Hum aisehi khelte rahenge, aap aisehi pyaar dikhaate rehna Sher Squad ????❤️ pic.twitter.com/a4FZAvEM1L
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 18, 2026
अय्यर का बल्ले से आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
आईपीएल 2026 के श्रेयस अय्यर 5 मैचों की 4 पारियों में 203 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले 3 अर्धशतक भी निकले हैं. अय्यर का बेस्ट स्कोर 69* रहा है. उनके बल्ले से 14 चौके और 14 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें : प्रसिद्ध कृष्णा से CSK के किस गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप, जानिए किन 10 गेंदबाजों ने IPL 2026 में लिए सबसे ज्यादा विकेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



