Numerology Weekly Horoscope, साप्ताहिक अंक ज्योतिष 19 से 25 अप्रैल 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है? जानिए करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन का साप्ताहिक राशिफल। मूलांक और जन्मतिथि के अनुसार…
तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) ने कहा है कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर अपना नियंत्रण और निगरानी बनाए रखेगा।
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मैदान पर एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का नजारा देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के बीच मजाकिया बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।
दरअसल, मैच के बाद सिराज ने बुमराह को छेड़ते हुए फिल्म धुरंधर का एक वायरल डायलॉग बोला- 'घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?' इस पर बुमराह ने भी तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब दिया और कहा कि इसको बोलो बाल कटाए!' दोनों खिलाड़ियों के बीच यह हल्की-फुल्की नोकझोंक फैंस को काफी पसंद आ रही और वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
मैच में मुंबई इंडियंस का दबदबा अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम दबाव में बिखर गई।
इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी की। वह पिछले पांच मैचों से एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया। बुमराह ने गुजरात के ओपनर बी साई सुदर्शन को गोल्डन डक पर आउट किया और कुल 3 ओवर में 1 विकेट लेकर सिर्फ 15 रन दिए। उनकी सटीक गेंदबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
हार के बावजूद सिराज का प्रदर्शन दमदार भले ही गुजरात टाइटंस को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। वह अपनी टीम के इकलौते गेंदबाज रहे जिनकी इकॉनमी 7 से कम रही। सिराज ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया और किफायती गेंदबाजी की।
दोस्ती और खेल भावना का शानदार उदाहरण मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई मजेदार बातचीत ने यह दिखाया कि मैदान के अंदर चाहे मुकाबला कितना भी कड़ा हो, लेकिन खिलाड़ियों के बीच दोस्ती और खेल भावना हमेशा बरकरार रहती है। बुमराह और सिराज का यह वीडियो इसी का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है।