Responsive Scrollable Menu

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के तहत तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और इस घटना की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

इससे पहले दिन में इस हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इसकी पुष्टि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “हम आज यूनिफिल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम शहीद ‘ब्लू हेलमेट’ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और घायल तीन अन्य शांति सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

बयान में आगे कहा गया, “भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2589 (शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों की जवाबदेही) को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम लेबनान सरकार से अपील करते हैं कि इस हमले की तुरंत जांच की जाए, दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और इस अपराध के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।”

भारत ने संयुक्त राष्ट्र परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा व पवित्रता बनाए रखने के महत्व को भी दोहराया और सभी पक्षों से अपील की कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आदेश के तहत तैनात शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

राष्ट्रपति मैक्रों के अनुसार, मृतक सैनिक 17वीं पैराशूट इंजीनियर रेजिमेंट से जुड़े थे और घायल तीनों सैनिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्र हमारे सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है और उनके परिवारों तथा लेबनान में शांति के लिए कार्य कर रहे सभी सैन्यकर्मियों के साथ खड़ा है।”

मैक्रों ने यह भी कहा कि प्रारंभिक संकेतों से लगता है कि इस हमले के पीछे हिज़्बुल्लाह का हाथ है। उन्होंने लेबनानी अधिकारियों से तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की मांग की।

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब एक गश्ती दल घनदूरिया गांव में सड़क किनारे पड़े विस्फोटकों को हटाने का काम कर रहा था, ताकि अलग-थलग पड़े यूनिफिल ठिकानों के साथ संपर्क बहाल किया जा सके।

संयुक्त राष्ट्र बल ने बताया कि इसी दौरान गैर-राज्य तत्वों ने छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक शांति सैनिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dhurandhar Success: भाई की सफलता पर छलका 'अनुपमा' का प्यार, आदित्य धर ने की विजय गांगुली की तारीफ, तो गर्व से फूली नहीं समाईं रूपाली

Dhurandhar Success: निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' में शानदार कोरियोग्राफी के लिए विजय गांगुली की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बेहतरीन 'स्टोरीटेलर' बताया, जिससे फिल्म की टीम में खुशी का माहौल है। इस सराहना पर विजय की बहन और प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने गर्व महसूस करते हुए सोशल मीडिया पर अपना प्यार और समर्थन जाहिर किया है।

Continue reading on the app

  Sports

INDW vs SAW: घटिया बैटिंग और खराब फील्डिंग के कारण दूसरे टी20 में हारी टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने बनाई सीरीज में 2-0 की बढ़त

INDW vs SAW, 2nd T20I: पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों का स्कोर खड़ा किया था. दक्षिण अफ्रीका ने इस स्कोर 17 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. Sun, 19 Apr 2026 21:29:06 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: सेक्स स्कैंडल में पुलिसवालों पर ऐक्शन | #Saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:30:15+00:00

Runners v robots at Beijing half marathon. #China #Beijing #Robots #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:30:09+00:00

Indian Ship Attacked in Strait of Hormuz: Hormuz में भारतीय जहाज पर हमले का Audio Leak! Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:30:10+00:00

Namaz Video Viral: रामपुर में रोड पर नमाज पढ़ता मुसलमान | UP Police | Trendning #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T16:41:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers