Responsive Scrollable Menu

सरफराज खान की टीम इंडिया में 2 साल बाद वापसी, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका, गॉल टेस्ट से पहले बड़ा अपडेट

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को करीब दो साल बाद एक बार फिर टेस्ट टीम में जगह मिली है। दरअसल बीसीसीआई ने रविवार को बताया कि चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है। सरफराज ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। अब तक वह भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

दरअसल सरफराज की वापसी ऐसे समय हुई है, जब टीम इंडिया के सामने चोटों की समस्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर में उनका अनुभव टीम के लिए काम आ सकता है। हालांकि प्लेइंग-11 में जगह मिलना टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निर्भर करेगा।

साई सुदर्शन की चोट ने खोला सरफराज खान के लिए रास्ता

बता दें कि साई सुदर्शन को श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। इससे पहले उन्होंने इसी दौरे पर शानदार फॉर्म दिखाते हुए लगातार दो शतक लगाए थे। उनकी चोट के बाद बीसीसीआई ने उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के लिए भेजा है। बोर्ड के मुताबिक साई की हालत में सुधार हो रहा है और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है। वहीं साई की गैरमौजूदगी में टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो टेस्ट क्रिकेट का अनुभव रखता हो। सरफराज इस मामले में फिट बैठते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक रन बनाए हैं और टेस्ट टीम के साथ भी रह चुके हैं।

2024 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था टेस्ट डेब्यू

दरअसल सरफराज ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अब तक 6 मैच खेले हैं। उनका टेस्ट डेब्यू 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। डेब्यू सीरीज में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी पहचान बनाई थी। अब श्रीलंका की परिस्थितियों में उन्हें टीम मैनेजमेंट किस भूमिका में इस्तेमाल करता है, यह देखने वाली बात होगी। वहीं श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की परेशानी के कारण पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हर्षित राणा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप भी चोट के कारण टीम के विकल्पों को प्रभावित कर रहे हैं।

दरअसल टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी ट्रेनिंग के दौरान दाएं हाथ की अनामिका उंगली में चोट लगी थी। इसी वजह से उन्होंने श्रीलंका-11 के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के शुरुआती दो दिन नहीं खेले। हालांकि तीसरे दिन उन्होंने मैदान पर वापसी की और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए 44 रन बनाए। इससे टीम को उनकी फिटनेस को लेकर कुछ राहत मिली है। भारत ने वॉर्म-अप मुकाबला 6 विकेट से जीता था।

Continue reading on the app

मध्यप्रदेश को हवाई सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने 4 नई सीधी उड़ानों को दिखाई हरी झंडी, बढ़ी एयर कनेक्टिविटी

भोपाल: मध्य प्रदेश को रविवार को हवाई संपर्क के लगातार विस्तार की दिशा में नई विमान सेवा की सौगात मिली है। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता, चार नई सीधी उड़ानों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।

इन सेवाओं के शुरू होने से राजधानी भोपाल के साथ विंध्य और महाकौशल क्षेत्र का देश के प्रमुख शहरों से सीधा हवाई संपर्क मजबूत हुआ है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य ने हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। इन नई हवाई सेवाओं से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को लाभ मिलेगा। यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। पर्यटकों के लिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आवागमन भी सुगम होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पिछले तीन साल में प्रदेश को तीन नए एयरपोर्ट मिले हैं और अब पांच नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिली है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइंस को वित्तीय सहायता दे रही है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा।

भोपाल से शारजाह के लिए जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना

मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर से अबूधाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है। वहीं, अगले दो महीनों में भोपाल से शारजाह के लिए भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना है। इन सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री के साथ की हवाई सेवाओं की समीक्षा

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एवं अन्य अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में एयरपोर्ट निर्माण एवं हवाई सेवाओं के विकास-विस्तार की समीक्षा भी की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 8 एयरपोर्ट बन चुके हैं। सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मण्डला, खण्डवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया एवं शहडोल एयरस्ट्रिप्स को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट में परिवर्तित करने का प्रस्ताव तैयार है। उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट का निर्माण जारी है। शिवपुरी का एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड होगा। सिंगरौली में भी जल्द एयरपोर्ट बनेगा।

इसके अलावा उन्होंंने कहा​ कि प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू की गई है। जहां हवाई पट्टी उपलब्ध है वहां विमान और अन्य स्थानों से हेलीकॉप्टर के जरिए मरीजों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। अब तक 170 से अधिक गंभीर मरीजों को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ है। 99 प्रतिशत प्रकरण में मरीजों की जान बचाई गई। वहीं, आयुष्मान कार्डधारकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क है।

रीवा से कोलकाता के लिए भी सीधी उड़ान शुरू

बता दें कि नई उड़ान सेवाओं में विंध्य के लिए भी नई सौगात है क्योंकि रीवा से कोलकाता के लिए अब सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस उड़ान सेवा से विंध्य क्षेत्र अब भारत के पूर्वी हिस्से से हवाई मार्ग से सीधे जुड़ गया है। यह विंध्य के सभी निवासियों के लिए गर्व का क्षण है। रीवा से कोलकाता के लिए पहली उड़ान 63 यात्रियों के साथ रवाना हुई।

इतना ही नहीं राजेंद्र शुक्ल ने नई उड़ानों को विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि विंध्य में कोयला, बिजली और धार्मिक पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन बेहतर हवाई संपर्क की कमी विकास में रुकावट थी। अब नई उड़ानों से व्यापार और पर्यटन को गति मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो रिकॉर्ड्स के चक्कर में, 41 से 50 ओवर के बीच धोनी का धमाकेदार रिकॉर्ड, जो कर देगा हैरान

dhoni cricket record: डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करना क्रिकेट की सबसे कठिन कलाओं में से एक माना जाता है, जहाँ एक सही फिनिशर मैच का पूरा रुख पलट देता है. इस कला में दुनिया के कुछ ही चुनिंदा बल्लेबाज महारत हासिल कर पाए हैं. आंकड़ों के अनुसार, वनडे इतिहास में 41वें से 50वें ओवर के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं. Mon, 10 Aug 2026 19:34:26 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, CBI जांच की मांग | #JharkhandProtest #JPSC #JSSC #CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T14:39:12+00:00

AAJTAK 2 | COLOMBIA में जोरदार EARTHQUAKE, लोगों में दहशत! | ATW #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T14:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers