नबीपेट बाजार बना करोड़ों का हब, हर हफ्ते हजारों पशुओं की खरीद-बिक्री से चमक रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
Nizamabad Nabipet livestock Market : तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में स्थित नबीपेट बाजार आज सिर्फ एक पारंपरिक पशु हाट नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन चुका है. यहां हर सप्ताह हजारों बकरियों और भेड़ों की खरीद-बिक्री होती है, जिससे करोड़ों का कारोबार होता है. हाल ही में 2026 के लिए इस बाजार की नीलामी 1.20 करोड़ रुपये में हुई, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और आर्थिक ताकत को दिखाती है. देश के कई राज्यों से व्यापारी यहां पहुंचते हैं, जिससे यह बाजार क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि इंटर-स्टेट व्यापार का बड़ा केंद्र बन गया है. हालांकि, सुविधाओं की कमी अब भी चुनौती बनी हुई है. इसके बावजूद, यह बाजार हजारों पशुपालकों और व्यापारियों के लिए आय का महत्वपूर्ण जरिया बना हुआ है.
जयपुर का खजाना महल, एक ही जगह 20 हजार अनमोल रत्न, हर गैलरी में चमकता इतिहास और हैरान कर देने वाला खजाना
Khazana Mahal Museum, Jaipur : जयपुर अपनी शानदार ज्वैलरी और समृद्ध कला-संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन इसी शहर में एक ऐसी जगह भी है जो इस विरासत को बेहद खास तरीके से संजोए हुए है - खजाना महल. जलमहल के पास स्थित यह अनोखा संग्रहालय कीमती पत्थरों, हीरे- जवाहरात और ज्वैलरी इतिहास का खजाना है. यहां 100 साल पुराने हजारों दुर्लभ पत्थर, आभूषण और अनमोल रत्न प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं. संग्रहालय में बनी अलग-अलग गैलरियां हर पत्थर और ज्वैलरी की कहानी को जीवंत बनाती हैं. साथ ही यहां राजस्थानी संस्कृति, लोक नृत्य और विशेष प्रस्तुति पर्यटकों को अलग अनुभव देती है. गर्मियों में यह जगह खास आकर्षण बन जाती है, जहां लोग इतिहास, कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने आते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















