Responsive Scrollable Menu

रिद्धिमा कपूर ने किया बॉलीवुड डेब्यू, एक ही गाने में नजर आई कपूर खानदान की 3 जेनरेशन

कपूर फैमिली की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित परिवार में होती है। इस फैमिली के किसी भी मेंबर के जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है वह तुरंत ही चर्चा में आ जाती है। अब एक्ट्रेस नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी का गाना सेंटी रिलीज हो गया है जो चर्चा में आ गया है।

इस गाने में रणबीर कपूर की भतीजी समारा की झलक भी दिखाई दे रही है। गाने में केवल एक छोटी सी झलक से समारा ने पूरी महफिल लूट ली है। लोगों का कहना है कि कपूर परिवार की तीनों जनरेशन को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस फिल्म के जरिए रणवीर की बहन रिद्धिमा ने भी बॉलीवुड में एंट्री मार ली है।

समारा की झलक ने जीता दिल

फिल्म दादी की शादी को कंप्लीट फैमिली एंटरटेनमेंट बताया जा रहा है। इसमें नीतू कपूर, रिद्धिमा, कपिल शर्मा नजर आने वाले हैं। इसे 8 मई को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म के पहले गाने सेंटी पर सभी जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस गाने में सबसे खास समारा की एंट्री को बताया जा रहा है। वह अपनी मां और नानी के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा ने गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा थोड़ा सेंटी थोड़ा मेंटल, दादी की शादी सिनेमा घरों में 8 मई को, आप सभी का स्वागत है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस गाने पर लोग जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा फाइनली कपिल शर्मा ने डांस करना सीख लिया। एक ने कहा इस परिवार की महिलाओं को फिल्मों में काम करने की मनाही थी और अब तीन जनरेशन एक साथ दिखाई दे रही है। एक यूजर ने इस गाने को बधाई हो जैसा बताया। इस गाने की वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा दादी इंटरनेट तोड़ रही है, और नियमों को भी। परिवार उनके साथ है या फिर खिलाफ। 8 मई को रिलीज हो रही है दादी की शादी। जनरेशन डी से जनरेशन जेड सभी इनवाइटेड हैं।

 

Continue reading on the app

ICICI Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 8% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड को मंजूरी

ICICI Bank Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में नेट NPA रेशियो सालाना आधार पर कम होकर 0.33 प्रतिशत पर आ गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.39 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध मुनाफा 50146.64 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: हैदराबाद और चेन्नई के बीच घमासान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रहे हैं। 

वहीं आज के मैच में एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थित नहीं हैं। 

टॉस जीतने के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, बिल्कुल, सबसे नीचे से ऊपर उठना बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे मैच से ही, हमने बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। हमारी बैटिंग अच्छी थी, हमारी बॉलिंग अच्छी थी, हमारी फील्डिंग 50-50 रही है। लेकिन मुझे लगता है कि सभी डिपार्टमेंट में, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। और आज की सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम लगातार अच्छा खेलते रहें और बस बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करते रहें। 

वहीं एसआरएच कप्तान ईशान किशन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
Sat, 18 Apr 2026 19:37:12 +0530

  Videos
See all

आज रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे प्रधानमंत्री? #narendramodi #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:44:41+00:00

Iran US Israel War: ईरान ने फिर शुरू किया 'वॉर गेम', क्या अब शुरू होगा बड़ा युद्ध? | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:02+00:00

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers