Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद की भागदौड़ के बीच छुपा सुकून! शिल्पारामम का वृंदावन पार्क, जहां हर कदम पर मिलती है शांति और कला

Vrindavan Park Hyderabad : हैदराबाद की हाई-टेक सिटी और चमकती आईटी इमारतों के बीच स्थित शिल्पारामम का वृंदावन पार्क एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराता है. यह जगह शहर के शोर-शराबे से दूर सुकून और हरियाली का बेहतरीन संगम है, जहां पहुंचते ही मन शांत हो जाता है. कृत्रिम झरनों, बहती जलधाराओं, घने पेड़ों और भगवान कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा के साथ यह पार्क प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक कला का अनूठा उदाहरण है. यहां पत्थर और मिट्टी से बनी मूर्तियां ग्रामीण जीवन और पौराणिक कहानियों को जीवंत करती हैं. शाम के समय रोशनी में नहाया यह परिसर किसी जादुई दुनिया जैसा लगता है. साथ ही एम्फीथिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इसे और खास बनाते हैं. यह स्थान उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो प्रकृति, कला और शांति का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं.

Continue reading on the app

Gold Saving Scheme: गोल्ड सेविंग स्कीम लेने से पहले समझ लें ये बातें, वर्ना पड़ सकता पछताना

Gold Saving Scheme: आजकल सोना खरीदने के लिए ज्वेलर्स की गोल्ड सेविंग स्कीम काफी पॉपुलर हो रही। इसमें हर महीने एक तय रकम जमा करके कुछ महीनों बाद आप ज्वेलरी खरीद सकते। पहली नजर में यह तरीका आसान और बजट-फ्रेंडली लगता, लेकिन अगर आप बिना पूरी जानकारी के इसमें जुड़ते हैं, तो बाद में निराशा भी हो सकती।

आमतौर पर ये स्कीम 10 या 11 महीने की होती है, जिसमें ग्राहक हर महीने एक निश्चित रकम जमा करता। स्कीम पूरी होने पर ज्वेलर की ओर से एक महीने की किस्त के बराबर बोनस या मेकिंग चार्ज में छूट दी जाती। यही ऑफर लोगों को आकर्षित करता है लेकिन असली खेल यहीं छिपा होता।

गोल्ड स्कीम से जुड़ी जरूरी बात
सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि लोग सोचते हैं कि उन्होंने सोना मौजूदा कीमत पर लॉक कर लिया है। जबकि हकीकत यह है कि इन स्कीम्स में आप सोना नहीं खरीद रहे होते, बल्कि सिर्फ पैसे जमा कर रहे होते हैं। सोने की कीमत उस दिन की मानी जाती है, जब आप ज्वेलरी खरीदते हैं। अगर इस दौरान सोने के दाम बढ़ गए, तो आपको महंगा सोना ही लेना पड़ेगा।

मेकिंग चार्ज का पहलू काफी अहम
इसके अलावा मेकिंग चार्ज का पहलू भी काफी अहम है। कई स्कीम्स में मेकिंग चार्ज माफ या कम करने का दावा किया जाता है, लेकिन इसके साथ शर्तें जुड़ी होती हैं। यह छूट केवल कुछ खास डिजाइन पर लागू हो सकती है या फिर एक तय लिमिट तक ही मिलती है। ऐसे में अगर आप अलग डिजाइन चुनते हैं, तो आपको ज्यादा मेकिंग चार्ज देना पड़ सकता है।

किस्त चूके तो बोनस का फायदा चूक सकते
फ्लेक्सिबिलिटी की बात करें तो ये स्कीम्स उतनी लचीली नहीं होतीं। अगर आप किसी महीने किस्त मिस कर देते हैं या स्कीम पूरी नहीं करते, तो आपको बोनस या छूट का फायदा नहीं मिलेगा। कई बार अगर आप अंत में ज्वेलरी नहीं खरीदते, तो बोनस भी नहीं मिलता। इसलिए नियम और शर्तें पहले समझना बेहद जरूरी है।

हालांकि, इन स्कीम्स का फायदा भी है कि अगर आप पहले से तय कर चुके हैं कि आपको शादी, त्योहार या किसी खास मौके पर ज्वेलरी खरीदनी है, तो यह एक अच्छा सेविंग तरीका बन सकता। लेकिन अगर आप इसे निवेश समझकर जुड़ रहे हैं, तो यह उतना फायदेमंद नहीं होगा।

गोल्ड सेविंग स्कीम तभी फायदेमंद है, जब आप इसे एक तय खरीद के लिए इस्तेमाल करें। इसे निवेश या कीमत लॉक करने का तरीका समझना गलत होगा। सही जानकारी और उम्मीदों के साथ इसमें जुड़ना ही समझदारी है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 74 छक्के-64 चौके और 1000 रन, इतनी गेंदों में किया कमाल, मगर नहीं टूटा रिकॉर्ड

IPL के 19 सीजन के इतिहास में कम ही बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने 600 से भी कम गेंदें खेलकर 1000 रन पूरे किए. इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है और इस बल्लेबाज ने लिस्ट में सीधे दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. Sat, 18 Apr 2026 17:32:53 +0530

  Videos
See all

महिला आरक्षण..BJP ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा! | Congress | Shorts | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:39:55+00:00

Rashtravad: महिला आरक्षण बिल क्यों गिरा..ऐसा क्या बोलीं NC प्रवक्ता जो डिबेट में बवाल मच गया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:39:52+00:00

BJP Protest Against Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल गिरने पर बीजेपी का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:45:37+00:00

TCS Nashik Case: नासिक TCS कांड पर CM Devendra Fadnavis का अब तक का सबसे सख्त बयान | Nashik Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:37:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers