जब कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिले PM मोदी, तो क्या हुई बात, देखें VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत.' कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल जीते हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. बॉक्सिंग में भारत के सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
'ऐसी बात मत बोलो कि BJP खुश हो जाए...' राहुल पर थरूर के बयान से कांग्रेस में खलबली, वेणुगोपाल ने दी सख्त हिदायत
Shashi Tharoor Congress News: शशि थरूर के एक और बयान ने कांग्रेस को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है. थरूर ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तुलना जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से करते हुए माना था कि कांग्रेस युवाओं से वैसा जुड़ाव नहीं बना सकी. इसके बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय सावधानी बरतने की नसीहत दी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










