दावा- तानिया चटर्जी को युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि नोटिस:एक्ट्रेस ने कहा- मैंने किसी की इमेज खराब नहीं की, क्रिकेटर का सम्मान करती हूं
एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर 'क्यूट' लिखकर मैसेज किया था। अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि इस बयान के बाद चहल ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। शुक्रवार को पैपराजी से बातचीत में तानिया चटर्जी ने बताया कि उनका वायरल वीडियो एक हल्की-फुल्की बातचीत का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना वायरल हो जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई सवाल नहीं उठाए जा रहे। तानिया के अनुसार, उन्हें चहल की तरफ से नोटिस और मैसेज मिला है। हालांकि, नोटिस की रकम या लीगल डिटेल्स पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया और बताया कि यह मामला उनके वकील देख रहे हैं। नोटिस पर बोलने से किया इनकार तानिया ने साफ किया कि उन्होंने किसी की इमेज खराब करने की कोशिश नहीं की। उनके मुताबिक, डिफेमेशन का मतलब किसी के बारे में गलत या अपमानजनक बातें कहना होता है, जो उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह चहल का सम्मान करती हैं और एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते उन पर गर्व है। एक्ट्रेस ने बताया कि चहल ने साल 2023 में मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने बहुत बाद में वो मैसेज देखा। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तानिया ने कहा कि उन्हें पोस्ट हटाने के लिए मैसेज और धमकी जैसे मैसेज मिल रहे हैं, जिससे वह डर गई हैं। उन्होंने अंत में कहा कि यह सब मजाक में शुरू हुआ था, लेकिन अब मामला सीरियस हो गया है और लोगों को चीजों को हल्के में लेना सीखना चाहिए।
बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम का ऐलान:शान मसूद संभालेंगे कमान, 4 नए खिलाड़ियों को मौका; सरफराज अहमद बने हेड कोच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 8 मई से ढाका में शुरू होने वाली इस सीरीज में शान मसूद टीम की कप्तानी करेंगे। इस स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। 4 नए चेहरों को मौका, बाबर और शाहीन टीम में बरकरार टीम में अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान ओवैस और मोहम्मद गाजी घोरी के रूप में चार नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को भी शामिल किया गया है। फिलहाल अजान ओवैस, इमाम-उल-हक और साजिद खान जैसे खिलाड़ी लाहौर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) कैंप में तैयारी कर रहे हैं। सरफराज अहमद को नई जिम्मेदारी, असद शफीक और उमर गुल भी कोचिंग स्टाफ में इस दौरे के लिए कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर असद शफीक को बैटिंग कोच और उमर गुल को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। ढाका और सिलहट में होंगे मैच सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई तक ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। कराची में लगेगा ट्रेनिंग कैंप, 2 मई को रवाना होगी टीम बांग्लादेश रवानगी से पहले पाकिस्तानी टीम 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में एक विशेष ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। जो खिलाड़ी फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं, वे अपनी टीम का सफर खत्म होने के बाद इस कैंप से जुड़ेंगे। PSL फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी सीधे बांग्लादेश पहुंच सकते हैं। टीम 2 मई को ढाका के लिए उड़ान भरेगी। पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान ओवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















