Responsive Scrollable Menu

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहा है मालव्य और गजकेसरी योग, जानें कौन सी राशि होगी मालामाल

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की तारीख हिंदू शास्त्रों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस साल यह तिथि 19 अप्रैल, 2026 को पड़ रही है और इसका समापन 20 अप्रैल, 2026 को हो रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया पर दो दिव्य राजयोगों का निर्माण हो रहा है. ये राजयोग अक्षय तृतीया को खास बना रहे हैं. दरअसल, इस दिन पर शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश होने से मालव्य राजयोग बन रहा है. इसके अलावा, वृषभ राशि में चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बन रहा है. ऐसे में इस दुर्लभ संयोग से कई जातकों का भाग्योदय हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस शुभ संयोग का राशियों पर क्या असर होने वाला है.

इन राशियों के लिए खास अक्षय तृतीया 2026

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होगा. इस राशि के लोगों को अपने व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता दिखाई देगा. सरकारी कामों में गति आएगी. पुराने अटके कार्य तेजी से पूरे होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलने वाली है.

उपाय- लाल रंग के वस्त्र पहनें. लाल रंग की वस्तु दान करें. सूर्य देव को जल चढ़ाएं और कनकधारा स्तोत्र पढ़ें. आपका लकी नंबर 1 है.

वृषभ राशि

अक्षय तृतीया का पर्व वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत खास होने वाला है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. इस दिन आप लोग नया वाहन, नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं. घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. रिश्तों में मिठास आएगी.

उपाय- सफेद रंग की चीजों का दान करें. सफेद वस्त्र पहनें. मां लक्ष्मी को बर्फी का भोग लगाएं और श्रीसुक्त का पाठ करें.

ये भी पढ़ें- Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले बार-बार दिख रह हैं ये 5 सपने? तो समझ लें खुलने वाले हैं आपके किस्मत के द्वार

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह पर्व बुद्धि और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला साबित होगा. रिसर्च, शिक्षा और कॉम्पिटेटिव परीक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है. निवेश के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है. ऑफिस में नई पहचान बन सकती है. 

उपाय- इन लोगों का लकी नंबर 5 होगा. हरा रंग शुभ रहेगा और इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें. मंत्रों का जाप करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को अक्षय तृतीया से मानसिक शांति मिलेगी. परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. माता का आशीर्वा मिलेगा, जो भाग्य को बढ़ाएगा. घर, संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं. भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. 

उपाय- कर्क राशि के लोगों का लकी नंबर 2 है. इनके लिए सफेद रंग की मिठाई और चीजों का दान करना शुभ होगा. शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाले हैं. इन लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. समाज में इनकी पहचान मजबूत होगी और प्रसिद्धि बढ़ेगी. साथ ही नेतृत्व का मौका मिलेगा.

उपाय- सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुभ रंग सुनहरा होने वाला है. इन्हें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. मंदिर में लाल चंदन का दान करना चाहिए.

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों का व्यापार बढ़ सकता है. नेटवर्क मजबूत होगा और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. अक्षय तृतीया के बाद इन लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. इन लोगों की योजनाएं सफल रहने वाली है.

उपाय- कन्या राशि के जातकों के लिए हरा रंग शुभ होगा. गणेश जी को इस दिन दुर्वा अर्पित करें और पक्षियों को दाना डालें.

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए कला, मीडिया, फैशन और क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं. इनका नाम और शोहरत, दोनों में विकास होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि, इन्हें वाहन चलाते समय ध्यान रखने की जरूरत है. 

उपाय- लकी नंबर है 6. शुभ रंग गुलाबी. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और कन्याओं को खीर खिलाएं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए साझेदारी और वैवाहिक जीवन में सुख आने के संकेत है. इन लोगों का बिजनेस ऊंचाई छू सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. 

उपाय- वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए लकी नंबर 9 होने वाला है. इन लोगों का शुभ रंग लाल होगा और इन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. साथ ही मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ानी चाहिए.

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को विरोधियों पर विजय मिलेगी. पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी. नौकरी और व्यापार में बेहत स्थिति आएगी. निवेश करने से पहले सलाह लें और धैर्य बनाएं रखें. इससे ही लाभ होगा.

उपाय- धनु राशि वाले लोगों के लिए लकी नंबर 3 है. इनका शुभ रंग पीला है और अक्षय तृतीया पर विष्णु सहस्त्रनामा का पाठ करें. केसर का तिलक लगाएं

मकर राशि

मकर राशि वालों का अक्षय तृतीया से साहस बढ़ेगा. इन लोगों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है. मकर राशि वाले लोगों को मेहनत का फल मिलेगा और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा.

उपाय- मकर राशि वाले लोगों के लिए शुभ अंक 8 होगा. इन्हें नीले वस्त्र पहनने हैं. नीले फूल अर्पित करने हैं. पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों का अक्षय तृतीया पर कुछ कार्यों में रुकावट मिलने की संभावना है. मगर धीरे-धीरे इसका समाधान मिल जाएगा. घर में सुख सुविधा बढ़ेगी. मां की सेहत में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा.

उपाय- कुंभ राशि वाले जातकों का लकी नंबर 4 है. इन लोगों का लकी कलर आसमानी होगा. उन्हें हनुमान जी को नारियल चढ़ाना है और ठंडा पानी पीना है.

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन साहस और पराक्रम भरा रहने वाला है. भाई-बहनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. संचार, तकनीक और IT सेक्टर से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे. आय बढ़ने के संकेत हैं. 

उपाय- मीन राशि वाले जातकों को शुभ अंक 7 है. इनका शुभ रंग पीला है और इन्हें अक्षय तृतीया पर मंदिर में चने की दाल चढ़ानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को है अक्षय तृतीया, जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

पेटीएम गोल्ड ने 12,000 से ज्यादा पिन कोड्स तक अपनी डिलीवरी सेवा का विस्तार किया, डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलना हुआ आसान

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने शुक्रवार को अपनी पेटीएम गोल्ड सेवा को और आसान बनाते हुए बड़ी घोषणा की। अब कंपनी 12,000 से ज्यादा पिन कोड में फिजिकल गोल्ड की डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा का विस्तार किया है। इससे डिजिटल गोल्ड बैलेंस को 24-कैरेट गोल्ड कॉइन्स में बदलना आसान हो गया है, जिससे पूरे देश में गोल्ड खरीदना और उसे प्राप्त करना और भी सरल हो गया है। पेटीएम भारत की फुल-स्टैक मर्चेंट पेमेंट्स लीडर है और एमएसएमई व बड़े उद्यमों को सेवा देती है, साथ ही एक प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और मोबाइल पेमेंट्स, क्यूआर कोड व साउंडट्रेक की अग्रणी कंपनी है।

कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी में पेटीएम गोल्ड की पेशकश करती है। एमएमटीसी-पीएएमपी, एमएमटीसी लिमिटेड (एक सरकारी उपक्रम) और स्विट्जरलैंड की एमकेएस पीएएमपी एसए का संयुक्त उपक्रम है।

यह सेवा डिजिटल गोल्ड बैलेंस को फिजिकल गोल्ड में बदलने की सुविधा देती है, जिससे गोल्ड की बचत पर ज्यादा लचीलापन और नियंत्रण मिलता है। फिजिकल गोल्ड को रिडीम करते समय मामूली मेकिंग और डिलीवरी शुल्क लागू होते हैं।

पेटीएम ऐप पर, 24-कैरेट डिजिटल गोल्ड को लाइव मार्केट कीमतों के आधार पर, मात्र 51 रुपये से शुरू करके आसानी से खरीदा जा सकता है। इससे गोल्ड जैसी भरोसेमंद संपत्ति में बचत शुरू करना और उसे फिजिकल गोल्ड में बदलकर डोरस्टेप डिलीवरी का विकल्प चुनना आसान हो जाता है। हर खरीदारी के बदले उतनी ही मात्रा में फिजिकल गोल्ड एमएमटीसी-पीएएमपी द्वारा प्रबंधित, उच्च-सुरक्षा वाले, बैंक-ग्रेड वॉल्ट्स में सुरक्षित रखा जाता है। इसके लिए कोई स्टोरेज शुल्क नहीं लगता, जिससे स्वामित्व का अनुभव सुरक्षित और विश्वसनीय बना रहता है। यह डिजिटल गोल्ड बैलेंस को किसी भी समय लाइव मार्केट कीमतों पर बेचने की सुविधा भी देता है, जिससे जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने (बेचने) के लिए लिक्विडिटी और लचीलापन सुनिश्चित होता है।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “गोल्ड हमेशा से भारतीयों के दिलों के करीब रहा है, खासकर अक्षय तृतीया के दौरान। पेटीएम गोल्ड के साथ, हम डिजिटल गोल्ड को 24-कैरेट फिजिकल गोल्ड में बदलना और उसे पूरे देश में घर तक डिलीवर करवाना आसान बना रहे हैं। यह लोगों को अपनी जरूरतों के हिसाब से गोल्ड में बचत करने की आज़ादी देता है।”

पेटीएम गोल्ड की फ़िज़िकल डिलीवरी, पेटीएम ऐप के ज़रिए कुछ आसान स्टेप्स में पाई जा सकती है:

● पेटीएम ऐप खोलें और पेटीएम गोल्ड सर्च करें

● ‘विदड्रॉ गोल्ड’ विकल्प चुनें और ‘फिजिकल गोल्ड डिलीवरी’ पर जाएं

● ग्राम में या वैल्यू के हिसाब से अपनी पसंद की मात्रा चुनें

● लगने वाले मेकिंग और डिलीवरी चार्ज देखें

● डिलीवरी का पता डालें और कन्फ़र्म करें

● रिक्वेस्ट कन्फ़र्म करने और ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए आगे बढ़ें

● फिजिकल गोल्ड कॉइन प्रोसेस किए जाते हैं और सपोर्टेड पिन कोड के अंदर आपके दरवाजे तक पहुंचाए जाते हैं।

पेटीएम ‘डेली गोल्ड एसआईपी’ की सुविधा भी देता है। इसके जरिए आप रोज थोड़ा-थोड़ा निवेश करके समय के साथ अच्छा खासा डिजिटल गोल्ड जमा कर सकते हैं। यह एक अनुशासित बचत को बढ़ावा देता है, साथ ही समय के साथ गोल्ड होल्डिंग बनाने और जरूरत पड़ने पर उन्हें फिजिकल गोल्ड में बदलने की फ्लेक्सिबिलिटी भी देता है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi: मैच के बाद फूट-फूट कर क्यों रोने लगे वैभव सूर्यवंशी? विपक्षी खिलाड़ियों ने आकर बंधाया ढांढस, VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: कोलकाता नाइटराइडर्स से मिली हार के बाद राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रोते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें कुछ साथी खिलाड़ी संभालते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वैभव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Mon, 20 Apr 2026 16:20:56 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: 5 बजते ही टूट गया सीजफायर, ईरान का हमला शुरू? | Strait of Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:30:02+00:00

UP Weather News: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी |IMD Alert News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:45:10+00:00

UP News | Akhilesh Yadav की चाय की चुस्की पर सियासी बवाल हाई ! Akhilesh Vs CM Yogi Adityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:30:45+00:00

Breaking News: Rahul Gandhi के दोहरी नागरिकता केस से हाईकोर्ट के जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:42:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers