Parshuram Jayanti 2026: कब है परशुराम जयंती, कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
Parshuram Jayanti 2026 Date: वैशाख मास में हर साल भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान परशुराम विष्णुजी के अवतार थे और ऐसी मान्यता है कि वे आज भी जीवित हैं।
Kitchen Sink Vastu Tips: घर में अशांति का कारण बन सकते हैं रात को सिंक में छोड़ें गंदे बर्तन, वास्तु शास्त्र से जानें इससे जुड़े जरूरी नियम
Kitchen Sink Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं बल्कि घर की ऊर्जा बढ़ाने का जरिया माना जाता है. यहां से निकलने वाली सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पूरे परिवार की सेहत, धन और रिश्तों पर असर डालती है. इसलिए किचन से जुड़े कुछ वास्तु नियमों का पालना करना बेहद जरूरी माना जाता है. वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जितना जरूरी किचन होता है उतना ही जरूरी किचन की सिंक भी होती है.
अक्सर लोग रात में थकान के कारण किचन के जूठे बर्तन सिंक में छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि सुबह साफ कर लेंगे, लेकिन वास्तु के नियम के अनुसार यह आदत ठीक नहीं मानी जाती है. माना जाता है कि गंदा किचन और भरे हुए सिंक से घर की ऊर्जा प्रभावित होती है जिसका असर सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है.
रात में किचन साफ करना क्यों जरूरी?
वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम के अनुसार, सोने से पहले किचन को साफ रखना बेहद जरूरी है. सिंक में गंदे बर्तन पड़े रहने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है और मां लक्ष्मी घर के आंगन से उल्टे पांव लौट जाती हैं. इसलिए कोशिश करें कि रात में बर्तन साफ करके सोएं. कभी-कभी समय या थकान के कारण बर्तन धोना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कम से कम बर्तनों में पानी भरकर रख दें. इससे गंदगी का असर कम हो जाता है लेकिन इसे रोज की आदत नहीं बनाना चाहिए.
जाम सिंक भी घर में आ सकती है नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदा या जाम सिंक भी घर में रुकावट पैदा कर सकती है. साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का भी संकेत देती है. इससे मानसिक तनाव और कामों में बाधा आ सकती है. इसके अलाव वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम के अनुसार, सिंक और आग एक दूसरे के विपरीत तत्व हैं. इन्हें पास रखने से ऊर्जा का भारी टकराव होता है जिससे घर में तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं.
किचन की ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
किचन में चाकू या तेज धार वाली चीजें खुली न रखें.
किचन में हवा और रोशनी का सही इंतजाम रखें.
गंदे किचन से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: घर में लगाएं ये छोटा सा पौधा, धन को अपनी तरफ करेगा आकर्षित
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















