Responsive Scrollable Menu

Today Rashifal 18 April 2026: आज का दिन मेष, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ होगा या अशुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 18 अप्रैल 2026 शनिवार है. चंद्रमा का गोचर मेष राशि होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि 

आज का दिन उत्तम फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. कारोबार में विदेश से लाभ होगा. समाज में सम्मान प्राप्ति होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय– राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें.

वृषभ राशि

आज का दिन तनाव दे सकता है. धन हानि की संभावना है. रक्त संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. नौकरी में काम की अधिकता रहेगी. कारोबार मे साझेदारी के साथ विवाद न करें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय– दुर्गा कवच का पाठ करें.

मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की वजह से काम रुकेंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. मित्रों से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. सेहत का ध्यान रखें.

उपाय– गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल रखें. किसी से विवाद न करें. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में पैसे का लेन-देन संभलकर करें. जीवनसाथी से मतभेद होंगे.

उपाय– महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

सिंह राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन लाभ होगा. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. भाई से विवाद हो सकता है. नौकरी में आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. कारोबार में शत्रुओं से सावधान रहें. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें.

कन्या राशि

आज का दिन मानसिक तनाव देगा. धन हानि की संभावना है. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. मित्रों से विवाद होगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय– क्लीं कृष्ण क्लीं मंत्र का जाप करें.

तुला राशि

आज का दिन शुभ परिणाम देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति होगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. कारोबार में विदेश से धन लाभ होगा. विदेश यात्रा का योग है. जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं.

उपाय- दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. रुका धन प्राप्त होगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. परिवार और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुरु होंगे.

उपाय– बजरंग बाण का पाठ करें.

धनु राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन की समस्या समाप्त होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. परिवार और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ समय बीतेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय– गरीबों को केला दान करें.

मकर राशि

आज का दिन परेशानियां दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. नौकरी में मेहनत से अधिक करेंगे तभी सफलता मिलेगी. कारोबार में आलस्य और लापरवाही से बचें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है. पेट संबंधित विकार परेशान कर सकता है. प्रेम संबंधों में अनबन होगी.

उपाय– पीपल पर तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ परिणाम देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. मकान या वाहन का सुख प्राप्त होगा. नौकरी में काम की सराहना होगी. कारोबार में नई योजना सफलता से लागू कर पाएंगे. पुराने मित्र से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकता है.

उपाय- शनिदेव का तेलाभिषेक करें.

मीन राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. आय के नए साधन बनेंगे. अच्छी बचत करने में सफल रहेंगे. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– विष्णु चालीसा का पाठ करें.

यह भी पढ़ें: Today Rashifal 17 April 2026: जानें आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे उठानी पड़ेगी मुश्किलें, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

सड़कों का जाल फैलाने के लिए मोदी सरकार कितना खर्च कर रही है? सब जान लीजिए

मोदी सरकार में सड़कों पर काफी काम हुआ है. अब दोगुनी रफ्तार से नेशनल हाइवे बन रहे हैं. सड़कों का जाल फैलाने के लिए सरकार लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

जोस बटलर ने टी20 में बना डाला अनोखा ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड, सिर्फ 3 खिलाड़ी कर पाए थे ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की. मैच के दौरान टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने टी20 में अपने 300 कैच पूरे किए. ऐसा करने वाले वो दुनिया के महज चौथे खिलाड़ी हैं. Sat, 18 Apr 2026 07:38:58 +0530

  Videos
See all

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट और BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी | CM Yogi |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers