IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई:SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया, CSK ने भी पिछले दोनों मैच जीते
IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी। दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी। आज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हेड टु हेड में चेन्नई आगे हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं। धोनी का आज भी खेलना मुश्किल एमएस धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे। CSK के पूर्व कप्तान हालांकि टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं, लेकिन उनकी वापसी अभी टली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मैदान पर लौट सकते हैं। क्लासन ने 5 मैचों में बनाए 200+ रन SRH के लिए इस सीजन में हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.67 रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। टीम के पिछले मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए थे। कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे। दूसरी ओर, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 36 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 2 मैच खेले, एक जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 18 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप के साथ हल्के बादल रहेंगे, जबकि दोपहर में आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्परेचर 39 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर: लियम लिविंग्सटन। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।
कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स
IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। GT vs KKR टॉप मोमेंट्स... 1. DRS में बचे कैमरन ग्रीन पांचवें ओवर में कैमरन ग्रीन DRS लेने के कारण आउट होने से बच गए। ओवर की चौथी बॉल मोहम्मद सिराज ने बाउंसर फेंकी। गेंद विकेटकीपर के पास चली गई, गुजरात ने कॉट बिहाइंड की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। ग्रीन ने रिव्यू लिया, रिप्ले में नजर आया कि गेंद बैट से नहीं लगी। ग्रीन नॉटआउट रहे और DRS बच गया। 2. ग्रीन का सिक्स कार पर लगा 13वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने सिक्स लगाया, जिस पर गेंद स्टेडियम में खड़ी कार पर लग गई। ओवर की तीसरी गेंद अशोक शर्मा ने स्लोअर फेंकी। ग्रीन ने आगे निकलकर मिड-विकेट की ओर सिक्स लगाया। गेंद 'टाटा सिएरा' कार पर लगी, जिससे गाड़ी पर निशान बन गया। 'टाटा' IPL की टाइटल स्पॉन्सर कंपनी है। कार पर गेंद लगने के बाद कंपनी से चैरिटी के लिए 5 लाख रुपए का डोनेशन दिया जाता है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले प्लेयर को फाइनल के बाद अवॉर्ड के रूप में कार भी दी जाती है। 3. सुंदर ने कैच छोड़ा 14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की तीसरी बॉल राशिद खान ने गुड लेंथ पर फेंकी। कैमरन ग्रीन ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन गेंद स्क्वेयर लेग की ओर हवा में चली गई। सुंदर दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त ग्रीन 62 रन के स्कोर पर थे। इससे पिछली ही गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर से भी मुश्किल कैच छूट गया था। 4. बटलर ने स्टंपिंग मिस की 20वें ओवर में जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल राशिद खान ने फुलर लेंथ फ्लिपर फेंकी। कैमरन ग्रीन आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन मिस कर गए। गेंद विकेटकीपर बटलर की ओर गई, लेकिन वे बॉल नहीं पकड़ पाए। गेंद बाउंड्री के पार चली गई। 3 जीवनदान के बाद ग्रीन 79 रन बनाकर आउट हुए। 5. अनुकूल रॉय के ओवर में 3 छक्के लगे गुजरात की बैटिंग में कोलकाता के अनुकूल रॉय ने पावरप्ले के एक ओवर में 20 रन खर्च कर दिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर तीसरे ओवर में बॉलिंग करने आए। दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने इनसाइड आउट शॉट खेला और कवर्स की दिशा में छक्का लगा दिया। साई सुदर्शन ने फिर चौथी और छठी गेंद पर लेग साइड की दिशा में 2 और सिक्स लगा दिए। ओवर में 3 छक्कों के सहारे 20 रन बने। 6. चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया 10वें ओवर में कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को कैच कराया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद फुलर लेंथ फेंकी, बटलर सिक्स लगाने गए, लेकिन लॉन्ग ऑन पर कैमरन ग्रीन के हाथों कैच हो गए। यह चक्रवर्ती का सीजन में पहला विकेट रहा। इससे पहले चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ उन्हें विकेट नहीं मिला था। वे IPL के ठीक पहले टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप विकेट टेकर रहे थे। वरुण ने गुजरात के खिलाफ IPL में पहली बार ही कोई विकेट लिया। इससे पहले 4 पारियों के 13 ओवर में 128 रन देने के बाद भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। हालांकि, वरुण ने बटलर को जरूर 7वीं बार पवेलियन भेजा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















