Responsive Scrollable Menu

ईरान ने पूरी तरह खोला होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी व‍िदेश मंत्री अराघची की घोषणा पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- धन्‍यवाद

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लेबनान में जारी सीजफायर के संदर्भ में एक अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सीजफायर की अवधि के दौरान होर्मुज स्‍ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और समुद्री आवाजाही को राहत मिलेगी।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, लेबनान में सीजफायर के हिसाब से ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने पहले ही जो कोऑर्डिनेटेड रूट अनाउंस किया है, उसी हिसाब से सीजफायर के बाकी समय के लिए होर्मुज स्ट्रेट से सभी कमर्शियल जहाजों के लिए रास्ता पूरी तरह से खोल दिया गया है।

ईरान के इस फैसले की अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी सराहना की। ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट को पूरी तरह खोलने के ल‍िए ईरान को धन्‍यवाद क‍िया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि ईरान का स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और पूरी तरह से आने-जाने के लिए तैयार है। धन्यवाद।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाए जाने का संकेत द‍िया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क‍ि अमेरिका और ईरान अब समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि परमाणु समझौते पर प्रगति जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो संघर्ष विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया जा सकता है।

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “ईरान समझौता करना चाहता है और हम उनसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान अब वे कदम उठाने को तैयार है, जिनके लिए वह दो महीने पहले तैयार नहीं था।

उन्होंने साफ किया कि मुख्य उद्देश्य वही है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हुआ तो दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समझौते में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ईरान परमाणु हथियार न बना सके।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार: आरबीआई

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.825 अरब डॉलर बढ़कर 700.946 अरब डॉलर हो गया है।

यह बढ़त पिछले सप्ताह की तेजी के बाद आई है, जब 3 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर हो गया था। बता दें कि इस साल फरवरी के आखिर में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

हालांकि, इसके बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कुछ हफ्तों तक भंडार में गिरावट आई थी, क्योंकि रुपए पर दबाव को संभालने के लिए आरबीआई को डॉलर बेचकर बाजार में दखल देना पड़ा था।

आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में इस बार बढ़त का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) में वृद्धि रहा, जो कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। रिपोर्टिंग सप्ताह में एफसीए 3.127 अरब डॉलर बढ़कर 555.983 अरब डॉलर हो गया।

इन विदेशी मुद्रा संपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की वैल्यू में उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।

इसके अलावा, देश के गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने का भंडार 601 मिलियन डॉलर बढ़कर 121.343 अरब डॉलर हो गया।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) में भी 56 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 18.763 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की रिजर्व पोजीशन 41 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.857 अरब डॉलर हो गई।

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाता है, क्योंकि इससे बाहरी झटकों से सुरक्षा मिलती है और मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

फॉरेक्स रिजर्व किसी भी देश की आर्थिक मजबूती का अहम संकेतक होता है। यह केंद्रीय बैंक को जरूरत पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप करने और रुपए को स्थिर रखने की ताकत देता है, साथ ही यह देश में विदेशी निवेश के प्रवाह को भी दर्शाता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पंजाब को रोकना हुआ मुश्किल, KKR की जीत से मुंबई का नुकसान

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबलः पंजाब किंग्स पहले ही नंबर-1 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर टिकी हुई है. वहीं उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स ने टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका गंवा दिया. Sun, 19 Apr 2026 23:59:57 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers