Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को BCCI ने सुनाई सजा, साथ में बैठे वैभव सूर्यवंशी के साथ क्या हुआ?

Romi Bhinder fined: आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के मामले में राहत तो मिल गई, लेकिन उन्हें नियम तोड़ने के लिए जुर्माना भरना पड़ा। बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने जांच के बाद भिंडर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और चेतावनी भी दी।

यह मामला तब सामने आया था, जब रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दौरान भिंडर की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वे डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आए थे। उनके पास ही 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी बैठे थे।

राजस्थान के मैनेजर के खिलाफ एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई ने तुरंत एंटी करप्शन यूनिट को जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि भिंडर ने PMOA (प्लेयर मैच ऑफिशियल एरिया) के नियमों का उल्लंघन किया था। हालांकि, किसी तरह की मैच फिक्सिंग या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई।

डगाआउट में कर रहे थे मोबाइल का इस्तेमाल
बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, 'एंटी करप्शन यूनिट को जांच में कोई गंभीर गड़बड़ी नहीं मिली। यह सिर्फ PMOA नियमों का उल्लंघन था। भिंडर ने अपनी गलती मान ली और यह उनका पहला मामला था, इसलिए उन्हें 1 लाख रुपये का जुर्माना और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।'

ACSU ने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी से कोई पूछताछ नहीं की, क्योंकि मोबाइल फोन भिंडर का था और सूर्यवंशी सिर्फ उनके पास बैठे थे।

डगआउट में फोन के इस्तेमाल पर है पाबंदी
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले ही साफ कर दिया था कि डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल सख्त मना है। उन्होंने कहा था कि मैनेजर के पास मोबाइल रखने की अनुमति होती है, लेकिन उसे डगआउट में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। केवल आपात स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी में ही इसका उपयोग किया जा सकता है।

मैच से पहले जमा कराने होते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
PMOA के नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंद करके टीम के सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर के पास जमा कराने होते हैं। केवल कुछ सीमित स्टाफ को ही विशेष परिस्थितियों में अनुमति दी जाती है। ड्रेसिंग रूम में मोबाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन वह भी कैमरों से दूर और सावधानी से। डगआउट में इसका इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है।

इस घटना ने राजस्थान रॉयल्स के लिए थोड़ी असहज स्थिति जरूर पैदा की, खासकर तब जब टीम का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने अब तक पांच में से चार मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हारा है।

कुल मिलाकर, यह मामला नियमों के उल्लंघन तक सीमित रहा और एंटी करप्शन यूनिट ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार का मामला नहीं माना। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ संकेत दिया है कि नियमों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue reading on the app

‘भगवान के लिए बस कर दो…’; बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को पत्रलेखा का जवाब, 5 महीने पहले ही दिया था बेटी को जन्म

Patralekhaa on trolling: राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने बॉडी शेम करने वालों को करारा जवाब दिया है और लिखा कि वो कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एक साल में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू... कौन हैं काशवी गौतम, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टी20 कैप

Who is Kashvee Gautam makes t20i debut vs south africa: 22 साल की भारतीय तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी कर लिया है. सालभर के अंदर इस युवा स्टार को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट की कैप मिल गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. Fri, 17 Apr 2026 21:46:12 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Bill : प्रियंका जी से सदन में बोलना सीख लें.. #shorts #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:14:01+00:00

Women Reservation Bill: इस देश की महिलाएं देख रही हैं, उनके रास्ते का रोड़ा कौन है- शाह #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:11:05+00:00

Women Reservation Bill : '...चुनाव में जाओगे तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा' #shorts #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:12:59+00:00

Why Iqra Hasan is Happy? महिला आरक्षण पर सपा सांसद का बड़ा बयान | Samajwadi Party MP Statement #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T16:07:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers