फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के पायलटों के डोप टेस्ट का इंतजार, ड्यूटी रोस्टर से हटाया, जानें पूरा मामला
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में अचानक करीब 300 फीट की ऊंचाई कम करने के मामले में पायलट की ड्रग जांच की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि विमान के दोनों पायलटों की जांच पूरी होने तक ड्यूटी रोस्टर से हटाया गया है.
यह घटना 4 अगस्त को एयर इंडिया फ्लाइट संख्या एआई-2379 के संग हुई थी. एअर इंडिया का A320 विमान (VT-EXO) फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान के वक्त विमान को अचालक तेज झटके महसूस हुए. इसकी ऊंचाई करीब 300 फीट तक कम हो गई. इसके बाद विमान संभला और सुरक्षित दिल्ली में उतरा.
कुछ यात्रियों और केबिन क्रू सदस्य घायल
इस घटना के दौरान विमान में 137 यात्री मौजूद थे. इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे. विमान में आठ क्रू सदस्य मौजूद थे. इनमें दो पायलट और छह केबिन क्रू सदस्य भी थे. विमान में अचानक ऊंचाई कम होने के बाद तेज झटकों के कारण कुछ यात्रियों और केबिन क्रू सदस्य भी घायल हो गए.
ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, यहीं हादसे का शिकार हुआ था अजित पवार का विमान
पायलट का स्क्रीनिंग टेस्ट रिपोर्ट
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, ऐसी घटनाओं के बाद तय प्रक्रिया के तहत विमान के दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले या मानसिक प्रभाव वाले ड्रग) को टेस्ट किया जाता है. इस केस में दोनों पायलटों की शुरुआती जांच हुई. पायलट-इन-कमांड यानी विमान के मुख्य पायलट की स्क्रीनिंग जांच में परिणाम सामने आए. इसके लिए आगे की पुष्टि जरूरी थी. सैंपल को तय प्रयोगशाला में भेजा गया है. मंत्रालय ने साफ किया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पायलट ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था. इस बात की पुष्टि अंतिम कन्फर्मेटरी टेस्ट रिपोर्ट के आने के बाद सामने आएगी.
Screening test indicated result requiring confirmatory testing: Civil Aviation Ministry on Phuket-Delhi flight mishap
— ANI Digital (@ani_digital) August 9, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/18pD4rs2bR #AirIndia #PhuketDelhiFlight #CivilAviationMinistry #AirIndiaFlight #DGCA #AAIB #PilotTesting pic.twitter.com/gvt5NjvpT9
दोनों पायलटों के रोस्टर हटा दिए
मंत्रालय के अनुसार, जांच पूरी होने तक दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों को डीजीसीए ने ड्यूटी के रोस्टर से हटाया है. इस बीच दोनों पायलटों को विमान उड़ाने की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. मंत्रालय के अनुसार, जांच और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. अगर जांच में कोई गंभीरत बात निकलकर आती है तो कार्रवाई भी की जाएगी.
मंत्रालय ने कहा कि वे एविएशन सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि ऐसी सभी घटनाओं की गहन जांच हो और तय नियमों व प्रक्रियाओं के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए.
ये भी पढ़ें: झारखंड में JPSC-JSSC विवाद में हेमंत सोरेन की युवाओं से अपील, कहा- सियासी खेल से दूर रहकर मांगें हक
अंतिम ओवर में सिराज ने लगाई 'छक्कों की हैट्रिक', भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता वार्म-अप मैच
अंतिम ओवर में सिराज ने लगाई 'छक्कों की हैट्रिक', भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता वार्म-अप मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Samacharnama









