Responsive Scrollable Menu

₹249 vs ₹250: Vi के नये प्लान्स में सिर्फ ₹1 का फर्क, लेकिन फायदे में जमीन-आसमान का अंतर

Vodafone Idea ने ₹249 और ₹250 के नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. दोनों में 28 दिन की वैधता है, लेकिन एक में 14GB डेटा का विकल्प और दूसरे में Spotify Premium, 2GB डेटा व एसएमएस मिलते हैं.

The post ₹249 vs ₹250: Vi के नये प्लान्स में सिर्फ ₹1 का फर्क, लेकिन फायदे में जमीन-आसमान का अंतर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

हरियाणा के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट्स की PM मोदी से मुलाकात:बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मोदी संग बनाया VIDEO, बोलीं- PM बहुत ही हम्बल हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इनमें हरियाणा के वे 11 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने इस बार 11 पदक देश की झोली में डाले। इनमें 7 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 2 कांस्य मेडल जीते हैं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली, जिसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील के तौर पर शेयर किया। इस रील की खास बात यह रही कि बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली हरियाणा की साक्षी चौधरी ने इस मुलाकात की जानकारी दी। साक्षी ने कहा- हेलो फ्रेंड्स, दिस इज साक्षी चौधरी। आज हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को हमारे ऑनरेबल पीएम सर ने बुलाया है और हमें बहुत प्राउड फील हो रहा है इस बात पर। हमें इनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। ये बहुत ही हंबल हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि "जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फॉर भारत। उन्होंने खिलाड़ियों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। बता दें कि भिवानी के धनाना गांव की रहने वालीं साक्षी चौधरी ने 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। साक्षी ने बताया कि उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह को देखकर की थी। क्रिकेटर विराट कोहली ने यात्रा में उनका काफी साथ दिया है और वह उनके स्पॉन्सर रहे हैं। पीएम से मुलाकात को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल जीतकर ओवरऑल मेडल तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत ने टोटल 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। प्रधानमंत्री आवास पहुंचे एथलीटों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने अनुभव साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। परंपरा के मुताबिक, पीएम मोदी आज सभी पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करेंगे और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उनका मार्गदर्शन करेंगे। मुक्केबाजों ने सबसे ज्यादा मेडल जीते भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए। हरियाणा के इन खिलाड़ियों ने जीते कॉमनवेल्थ में मेडल्स.. ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें….. कॉमनवेल्थ में हरियाणवियों के 11 मेडल:7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज; बॉक्सर प्रिया बोलीं- मीठा छोड़ा था, अब घेवर खाऊंगी ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। सबसे ज्यादा दबदबा बॉक्सिंग में रहा, जहां हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर स्वैग... टीम इंडिया में एंट्री के बाद सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पापा के साथ शेयर की तस्वीर

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सरफराज खान की टीम इंडिया में वपासी हुई है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में लाया गया है. टीम में वापसी के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सरफराज ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है. हालांकि, अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है. Mon, 10 Aug 2026 07:06:46 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: FCRA Bill पर क्यों तिलमिलाया अमेरिकी संसद? Trump | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T01:35:49+00:00

Mamata Banerjee Attacked | Ram Mandir Donation Controversy | FCRA Bill | Jharkhand : Headline देखिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T01:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers