TCS Scandal: धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वाली निदा खान प्रेगनेंट? आरोपी ने कोर्ट में किया दावा
TCS Scandal: महाराष्ट्र का नासिक इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS में जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न. जब से मामले का खुलासा हुआ, तब से वहां की एचआर मैनेजर निदा खान फरार हो गई है. उसकी लोकेशन भी सामने आ गई है.
निदा खान दबंग मैम के नाम से पूरी कंपनी में फेमस हैं. निदा के परिजनों का कहना है कि वह मुंबई में है और वर्तमान में प्रेगनेंट है. निदा फरार है और इस बीच नासिक की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है. निदा ने अपनी अर्जी में मेडिकल स्थिति को मुख्य आधार बनाया है. उसका कहना है कि वह प्रेगनेंट है, जिस वजह से उसे जमानत दे दी जाए.
निदा को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी एसआईटी
निदा सच में प्रेगनेंट है या फिर ये उसके बचने का कोई पैंतरा, अब इस दावे की पुष्टि अधिकारी करेंगे. हालांकि, मामले की जांच के लिए गठित हुई एसआईटी आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है. फिलहाल, पुलिस टीसीएस के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी नौ शिकायतों की जांच कर रही है. मामले में अब तक सात कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें छह पुरुष और एक महिला कर्मचारी शामिल हैं.
आखिर क्या है पूरा मामला?
कंपनी में काम करने वाले कर्मियों का दावा है कि उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने मानसिक और शारीरिक रूप से उनका उत्पीड़न किया है. इसकी शिकायतें जब उन्होंने एचआर से की तो उन्होंने इस शिकायत को नजरअंदाज कर दिया. खास बात है कि ये घटनाएं एक-दो महीने की नहीं बल्कि चार साल से चल रही थी.
शादी का झूठा वादा करके बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने तो शादी का झूठा दावा करके एक कर्मचारी के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. आरोपियों ने कर्मचारियों में से एक को गलती तरीके से छुआ भी था. उसकी प्राइवेट और मैरिड लाइफ को लेकर शर्मनाक टिप्पियां भी की हैं.
कंपनी के अधिकारियों ने भी नहीं की कोई कार्रवाई
पुलिस ने मामले में एक बयान भी जारी किया है. पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने इन घटनाओं को लेकर कंपनी के मुख्याधिकारी से कई बार मौखिक शिकायतें की थी. कर्मचारियों ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत भी की थी. बावजूद इसके कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद होते गए.
जबरदस्ती नमाज पढ़ने पर किया मजबूर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक पुरुष कर्मचारी को नमाज पढ़ने तक के लिए भी मजबूत किया था. उसके धर्म का अपमान किया था.
अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सामने आ गई है. आरोपियों का नाम- दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, शाहरुख कुरैशी, आसिफ अफताब अंसारी, रजा मेमन, शफी शेख और अश्विनी चैनानी है. पुलिस इनसे पूछताछ भी कर रही है.
मामले में क्यो बोले आरोपी रजा के चाचा
#WATCH | Maharashtra | Nashik TCS alleged religious conversion and sexual harassment | Accused Raza Memon's uncle Razak Kazi says, "All the families are troubled. Everything is happening as per a conspiracy... The Bajrang Dal are involved in this... The girl's family called… pic.twitter.com/RcyI4ZPwHS
— ANI (@ANI) April 16, 2026
ऑरेन्ज कैप की रेस में PBKS के बल्लेबाज की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम
IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में बढ़ रहा है और हर मैच के साथ ही ऑरेन्ज कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मैच के बाद एक बार फिर ऑरेन्ज कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं और किसके सिर पर ऑरेन्ज कैप है?
पांचवें नंबर पर पहुंचे प्रभसिमरन सिंह
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रभसिमरन सिंह पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. पंजाब किंग्स के इस सलामी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में नाबाद 80 रन बनाए और टॉप-5 में एंट्री की. इस सीजन प्रभसिमरन ने 5 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 70.33 के औसत और 172.95 की स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. प्रभसिमरन ने इस सीजन 22 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
चौथे नंबर पर हैं ईशान किशन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-4 पर ईशान किशन का नाम है. ईशान ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 55.50 के औसत और 213.46 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान ने 22 चौके और 12 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
तीसरे नंबर पर हैं रजत पाटीदार
इस लिस्ट में तीसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का है. पाटीदार ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 55.50 के औसत और 213.46 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं. इस दौरान पाटीदार ने 12 चौके और 21 छक्के लगाए हैं. साथ ही उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं.
दूसरे नंबर पर है हेनरिक क्लासेन का नाम
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज क्लासेन ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 44.80 के औसत और 142.68 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 2 फिफ्टी लगाई हैं. उनके बल्ले से 8 छक्के और 13 चौके निकले हैं.
विराट कोहली के सिर पर सजी है ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम पहले नंबर पर है और मौजूदा समय में उन्हीं के सिर पर ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. विराट ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 57 के औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 8 सिक्स लगाए हैं और 25 चौके जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: 'इसमें उसकी कोई गलती नहीं है...', इरफान पठान ने बताया आखिर जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 में क्यों नहीं मिला एक भी विकेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















