पाकिस्तान में एक बार फिर धुरंधर एक्टिव हो गया है। धुरंधर 2 फिल्म के बाद शायद पहली बार अज्ञात हमलावर ने पाकिस्तान में एक ऐसे आतंकी को गोली मारी है जो भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया था। इस आतंकी को लाहौर में ठोका गया है। यह आतंकी कितना बड़ा था उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसी ने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन को बनाया था।शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आतंकी की हालत बेहद गंभीर है। लेकिन हम आपको बता दें कि जाने वाले को रोका नहीं जा सकता। इसका मरना तय है। खबर है कि पाकिस्तान में बैठे धुरंधर ने आमिर हमजा नाम के सबसे बड़े आतंकी को गोली मार दी है। इस हमले के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मच गया है। आपको बता दें कि आमिर हमजा पर यह हमला उस वक्त हुआ जब शहबाज शरीफ सऊदी अरब में भीख मांग रहे थे और असीम मुनीर ईरान में। पाकिस्तानी सरकार और सेना दलाली में बिजी थी। यही वो सबसे अच्छा मौका था जब आमिर हमजा को मारा जा सकता था। ऐसे में पाकिस्तान में बैठे अज्ञात हमलावर ने आमिर हमजा को गोली मार दी। आमिर हमजा का संबंध कई आतंकी गतिविधियों से रहा है। यह भारत में हुए कई हमलों में भी शामिल रहा है।
आपको बता दें कि अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने लश्कर तैबा को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद आमिर हमजा को भी प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची में शामिल कर लिया था। आमिर हमजा लश्कर तैबा की केंद्रीय समिति में काम कर रहा था। इसका मुख्य काम धन जुटाना, नए लड़कों की भर्ती करना और हिरासत में लिए गए आतंकवादियों की रिहाई के लिए बातचीत करना था। आपने धुरंधर फिल्म में देखा होगा कि किस तरह से अज्ञात हमलावरों ने आतंकियों को निपटाने का सिलसिला करीब 4 साल पहले भारतीय विमान हाईजैक में शामिल जहूर मिस्त्री को ठोकने के बाद किया था। इस दौरान पाकिस्तान में 20 से 25 कुख्यात आतंकवादियों को उड़ा दिया गया। और अब यह सिलसिला आमिर हमजा तक पहुंच चुका है। यानी अज्ञात हमलावर हाफिज सईद से बहुत दूर नहीं है। क्योंकि आमिर हमजा हाफिज सईद के बेहद करीबी सर्कल में रहता था।
कौन है हमज़ा ?
हमजा को LeT के प्रमुख हाफिज सईद के बाद आतंकी संगठन का दूसरा महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। US उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है। 2000 के दशक में, हमजा को भारत में बेस बनाने का काम मिला था। वह 2005 में बेंगलुरु में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस पर हुए हमले में शामिल था।
Continue reading on the app