NCL Assistant Foreman Admit Card 2026: असिस्टेंट फोरमैन का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NCL admit card 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार nclcil.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें
कब होगी परीक्षा?
NCL असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 270 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियां जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से जांच लें। साथ ही परीक्षा से पहले जारी दिशा-निर्देशों को भी अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
AIIMS NORCET 10th Result 2026: एम्स नर्सिंग ऑफिसर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने NORCET 10th नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के तहत CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- उम्मीदवार aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
- अब “AIIMS NORCET 10th Nursing Officer CBT-I Result 2026” लिंक चुनें
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें
कब होगी CBT-2 परीक्षा?
AIIMS ने CBT-2 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा पैटर्न
CBT-2 परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कुल अंक: 160
समय: 3 घंटे
प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। CBT-1 में सफल उम्मीदवारों को अब CBT-2 की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अंतिम चयन इसी चरण के आधार पर किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















