Responsive Scrollable Menu

मोहाली में स्कूल हेडमास्टर की हत्या:कार में आए हमलावरों ने घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटा; डेढ़ महीने पहले भी हमला हुआ था

मोहाली में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनस पर कुल्हाड़ी और किरच से हमला किया था। हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे और वारदात के बाद उसी कार से फरार हो गए। 48 वर्षीय गुरसेवक सिंह सरकारी स्कूल में हेडमास्टर होने के साथ स्मार्ट स्कूलों के इंचार्ज भी थे। डेढ़ महीने पहले भी उन पर हमला हुआ था, लेकिन उस मामले में भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला था। अब दूसरे हमले में उनकी मौत के बाद पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन तलाश रही है। रविवार को गुरसेवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। क्या है पूरा मामला, विस्तार से पढ़िए… घर के बाहर खड़े थे, कार में आए हमलावरों ने किया हमला गुरसेवक सिंह अपने परिवार के साथ खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में रहते थे। करीब तीन दिन पहले वह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार में कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी और किरच से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला कर कार में बैठकर फरार हुए हमले में गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी उसी सफेद कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल गुरसेवक सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हेडमास्टर के साथ स्मार्ट स्कूलों की जिम्मेदारी गुरसेवक सिंह 48 साल के थे। वह मोहाली जिले के कुंभड़ा स्थित सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह जिले के स्मार्ट स्कूलों के इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। गुरसेवक सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और 16 साल का बेटा है। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं, जबकि बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। घर के बाहर पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया हमले के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घर के बाहर क्राइम सीन रीक्रिएट कर वारदात की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की। हमलावर किस दिशा से आए, किस तरह हमला किया और किस रास्ते से फरार हुए, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सफेद कार और हमलावरों की तलाश पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस उस सफेद कार पर है, जिसमें हमलावर आए थे। फुटेज के जरिए कार की पहचान करने और उसमें सवार युवकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। डेढ़ महीने पहले भी हुआ था हमला गुरसेवक सिंह के साथी शिक्षकों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले भी सेक्टर-71 में उन पर हमला हुआ था। उस घटना में भी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी थी। अब दूसरे हमले में उनकी मौत के बाद पुलिस पुराने मामले को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है। पुराने हमले से कनेक्शन तलाश रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों हमलों के पीछे एक ही लोग थे या दोनों घटनाएं अलग-अलग थीं। इसके अलावा हत्या के पीछे रंजिश, किसी पुराने विवाद या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। परिवार, दोस्तों और साथी शिक्षकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue reading on the app

MHA Action Chinese Companies: क्या चीन भेजा जा रहा है आपका पर्सनल डेटा? | MHA Action | Top News

MHA Action Chinese Companies: क्या चीन भेजा जा रहा है आपका पर्सनल डेटा? | MHA Action | Top News गृह मंत्रालय (MHA) भारत में काम कर रही चीनी कंपनियों और टेक फर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, डेटा सुरक्षा, वित्तीय अनियमितताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े उल्लंघनों को लेकर गृह मंत्रालय जल्द ही कड़ा कदम उठा सकता है। #MHAAction #ChineseSmartphone #TechNews #GovtAction #HomeMinistry #IndiaNews #BreakingNews #TrendingNews #LatestNews #HindiNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने पुलिस को बताई आपबीती

Abishek Porel IPL Cricketer Arrest News: शिकायतकर्ता मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट समेत जानलेवा धमकी का भी आरोप लगाया है. पोरेल ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस को ये गिरफ्तारी करनी पड़ी. Tue, 11 Aug 2026 14:54:23 +0530

  Videos
See all

Ranchi Protest Live : लाठीचार्ज के बाद छात्रों का बहुत बड़ा ऐलान | Breaking News | Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:38:42+00:00

World Lion Day: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में तेजी से बढ़ रही एशियाई शेरों की आबादी! Gir National #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers