Responsive Scrollable Menu

ग्लोबल ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'Dhurandhar 2', भारत में ही नहीं, दुनियाभर में बना डाला नया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंदर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) यानि धुरंधर 2 पिछले 29 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को पछाड़ दिया है और इतिहास रचा है. केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में धुरंधर 2 ने रिकॉर्ड बनाए है. खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में तो  इतिहास रचने जा रही है. चलिए जानते हैं, इसका अब तक का कलेक्शन-

भारत में अब तक कितना हुआ कलेक्शन? 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)  की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और चौथे हफ्ते में आने के बाद से इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इसके बावजूद भी ये फिल्म रिकॉर्ड बनाने में पीछे नहीं हट रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 29वें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1103.12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 

भारत में बना डाला नया रिकॉर्ड 

बता दें, धुरंधर 2 हिंदी भाषा में 1000 करोड़ पार करने वाली पहली फिल्म का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुकी है. वहीं, अब इस फिल्म ने 29वे दिन  देश भर में 1103.12  करोड़ का नेट कलेक्शन किया और 1320.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ धुरंधर 2 ने  1100 करोड़ पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म ही नहीं, रणवीर सिंह के नाम भी नया रिकॉर्ड है. वो बॉलीवुड के एकलौते एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का दबदबा दुनियाभर में कायम है. Sacnilk.com के अनुसार, आदित्य धर की फिल्मने वर्ल्डवाइड अब तक 1738 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म की कमाई इसी तरह से जारी रही तो ये जल्द ही 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.वहीं, ऐसा हो जाता है तो धुरंधर 2 अल्लू अर्जन की ‘पुष्पा 2’ और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी और दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी. बता दें, इस लिस्ट में पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल है. 

 नॉर्थ अमेरिका में रचने जा रही इतिहास

बता दें, धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में 28 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली इतिहास की पहली भारतीय फिल्म बनने जा रही है.  'धुरंधर 2' ने रिलीज के सिर्फ 9 दिनों के अंदर ही उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसने  'बाहुबली 2' (20.80) को पछाड़ दिया था. अब अब 29 दिनों में इस फिल्म ने 27.73 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं. 'धुरंधर' का पहला पार्ट 20.65 मिलियन डॉलर की लाइफटाइम कमाई के साथ सफल रहा, वहीं दूसरा पार्ट अब नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में टॉप पर है

ये भी पढ़ें- 'अगर धुरंधर नहीं होती...', 'Dhurandhar 2' की वजह से बिगड़ा 'डकैत' का खेल? टक्कर पर बोले अदिवि शेष

Continue reading on the app

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा ब्लास्ट, गैस पाइपलाइन फटने से 8 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूख्वा प्रांत में भीषण हादसा की खबर सामने आई है. दरअसल यहां गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. यह घटना हरिपुर  जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक फैक्ट्री के निकट हुई. हादसे में अब तक 8 लोगों की जान जाने की सूचना है. 

विस्फोट के बाद भड़की भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि इसके तुरंत बाद इलाके में आग की लपटें फैल गईं. आग ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और एक नजदीकी मकान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इससे न केवल नुकसान बढ़ा, बल्कि राहत और बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलें आईं.

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. 1122 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.  अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हरिपुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग की भयावहता के बीच कम से कम 4 महिलाओं और 6 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, कई अन्य लोग आग और धुएं की चपेट में आकर घायल हो गए.

दम घुटने से हुईं अधिकतर मौतें

जिला प्रशासन के मुताबिक, अधिकतर मौतें सीधे आग से नहीं बल्कि दम घुटने के कारण हुई हैं. वसीम अहमद के मुबाबिक आग के साथ उठे घने धुएं ने लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल कर दिया, जिससे कई लोगों की जान चली गई.

कारणों की जांच जारी

फिलहाल गैस पाइपलाइन में हुए इस विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और विशेषज्ञ टीमों को मौके पर भेजा गया है, ताकि हादसे की असली वजह सामने लाई जा सके.

इलाके में दहशत का माहौल

विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई किलोमीटर तक सुनी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. आग और धुएं के गुबार ने स्थिति को और भयावह बना दिया.

य़ह भी पढ़ें - पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी 4 रन से अर्धशतक चूके... वरुण चक्रवर्ती ने टी20 में लगाई विकेटों की डबल सेंचुरी

vaibhav sooryavanshi misses half century: वैभव सूर्यवंशी डक के बाद अगले मैच में 46 रन बनाकर आउट हुए. वह आईपीएल 2026 में अपने तीसरे अर्धशतक से चूके गए. उन्हें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर टी20 में अपना 200वां शिकार बनाया. Sun, 19 Apr 2026 16:35:19 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर बवाल.. महिलाओं ने उखाड़े मीटर, गांव में भारी विरोध | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:31:53+00:00

Himanta Biswa on Bangladeshi Muslims: 'बांग्लादेश से आए लोग वोट नहीं दे' #himantabiswasarma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:37:17+00:00

Congress Protest: महिला आरक्षण बिल पर गरमाई सियासत, दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:35:47+00:00

Gold Price Today | Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीय पर सोने-चांदी को लेकर क्या है आउटलुक ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:30:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers