सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना
सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर लिखा- “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया। दर्द में भी गाया… क्योंकि संगीत की खुशी सबसे अलग है!” वीडियो में सोनू को हॉस्पिटल बेड पर देखा जा सकता है। उनकी सर्जरी चल रही है और सोनू मोहम्मद रफी का 'सुहानी रात ढल चुकी' गाना गा रहे हैं। बता दें कि ये गाना फिल्म 'दुलारी' का है। फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी। सोनू निगम की सर्जरी के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किए। सोनू के वीडियो पर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, ‘सोनू जी आप जल्द ठीक हो जाइए। आप जल्दी रिकवर करें। आपका म्यूजिक के लिए डेडिकेशन और परफेक्शन इस हालत में भी बहुत इंस्पायरिंग है।’ सिंगर श्रद्धा पंडित ने सोनू को ‘ईश्वर की आवाज’ बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा, ‘इसीलिए आप मेरे भगवान हैं। जल्द ठीक हो जाइए भैया।’ इसके अलावा रणवीर अल्लाहबादिया ने भी लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाइए सोनू सर, ढेर सारा प्यार।’ वहीं महिमा चौधरी ने लिखा, ‘हे भगवान। ये शानदार है। जल्द ठीक हो जाइए। आपकी आवाज। कोलेब के लिए ये अच्छा आइडिया है, आजकल के मेडिकल बिलों को देखते हुए। फैंस भी सोनू की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’ सोनू निगम ने बताया था- उनकी नसें दब गई थीं सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी शेयर की थी। सोनू ने बताया था कि वो नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज करवा रहे हैं। जून में सोनू ने बताया था कि उनकी नसें दब गई हैं और उन्होंने MRI और CT स्कैन करवाए थे। सोनू ने कहा था कि मेरी कई MRI और CT स्कैन हो चुके हैं। मैं पिछले कई दिनों से दवाइयां ले रहा हूं। उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगा एक पैच भी दिखाया था। सोनू ने बताया था कि नस दबने की वजह से उन्हें गले में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने बताया था कि फिजियोथेरेपी उनके लिए दर्दभरा एक्सपीरियंस रहा और रिकवरी प्रोसेस आसान नहीं है। वो दर्द की दवाई ले रहे थे। सोनू निगम हाल ही में 30 जुलाई को 53 साल के हुए हैं। अपने करियर में उन्होंने 'कल हो न हो', 'अभी मुझ में कहीं', 'सूरज हुआ मद्धम', 'संदेशे आते हैं', 'मुझसे रात दिन बस', 'दीवाना तेरा', 'मैं अगर कहूं' जैसे कई गाने गाए हैं। उन्हें गाने 'कल हो न हो' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। सोनू निगम को 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है। उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम नेवान निगम है।
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी:IPL की SRH टीम का प्लेयर सबसे महंगा बिका; अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल को ₹10-₹10 लाख मिलेंगे
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब T20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में IPL खेल चुके खिलाड़ियों पर भी टीमों ने बोली लगाई। हालांकि, मार्की खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के पहले ही 10 लाख रुपये तय हैं। इसलिए, नीलामी में इनकी बोली नहीं लगेगी। IPL खेल चुके सलिल अरोरा को लुधियाना लॉयंस ने 8.20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हरप्रीत बराड़ को मोहाली किंग्स ने 4 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय खिलाड़ी अमनजोत सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये में खरीदा। नमन धीर को सूरमा वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले सनवीर सिंह अब तक के सबसे महंगे प्लयेर साबित हुए। उनका बेस प्राइज डेढ़ लाख रुपये था, लेकिन फाजिल्का फाल्कंस ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में खरीदा है। विहान मल्होत्रा को फाजिल्का फाल्कंस ने डेढ़ लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। ये अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी 6 टीमें लेंगी हिस्सा, मोहाली में मैच होंगे PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लीग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना था और अब PCA इसे साकार करने जा रहा है। इन खिलाड़ियों के अलावा और 120 युवाओं का मौका मिलेगा। लीग में कुल 27 मुकाबले खेले जाने की जानकारी है। सभी मुकाबले मोहाली/न्यू चंडीगढ़ स्थित PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 30 अगस्त से शुरू होगा पहला एडिशन शेर-ए-पंजाब T20 लीग का यह पहला एडिशन है। इसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों के नाम पर बनाई गईं 6 टीमें हैं। लीग की शुरुआत 30 अगस्त 2026 से होगी। खिलाड़ियों का ऑक्शन 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। हर टीम का बजट 45 लाख रुपये पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, शेर-ए-पंजाब T20 लीग में हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स दिया गया है। सभी 6 टीमों के मार्की खिलाड़ियों की फीस 10 लाख रुपये फिक्स रखी गई है। मार्की खिलाड़ी के रुपये फिक्स इसका मतलब है कि मार्की खिलाड़ी की फीस 45 लाख रुपये के बजट से कटने के बाद हर टीम के पास ऑक्शन में बाकी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 35 लाख रुपये बचेंगे। उदाहरण के तौर पर फाजिल्का फाल्कन्स के मार्की खिलाड़ी शुभमन गिल की फीस 10 लाख रुपये तय है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










