Responsive Scrollable Menu

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के काम को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली बार किया रिएक्ट, यश को लेकर भी कही बड़ी बात

Sidharth Malhotra React to Kiara Advani For Toxic: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने पहली बार फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के काम को लेकर रिएक्ट किया है. वह ऐसे में उनके सबसे बड़े सपोर्टर बनकर आए हैं, जब उन्हें टॉक्सिक में उनके काम के लिए ट्रोल किया जा रहा था. कियारा की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक के ट्रेलर रिलीज होने के बाद सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं कि उन्होंने कियारा और यश के लिए क्या कुछ कहा.

सिद्धार्थ ने की कियारा की तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को लेकर अपना पहला रिएक्शन दिया. उन्होंने कियारा की मेहनत, लगन और जुनून की तारीफ करते हुए बताया कि उनका काम बड़े पर्दे पर साफ नजर आने वाला हैं. सिद्धार्थ ने लिखा, 'आपकी मेहनत, लगन और जुनून... ये सब बड़े पर्दे पर दिखेगा. यह आपकी बेहतरीन फ़िल्मों में से एक होगी, उस जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार है जो गीतू मोहनदास, यश और पूरी टीम ने मिलकर रचा है. टॉक्सिक की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. 26 अगस्त का इंतज़ार रहेगा. इस पोस्ट से साफ है कि सिद्धार्थ को कियारा के काम पर पूरा भरोसा है और वह उनके काम से खुश हैं. साथ ही वह फिल्म को देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं. 

ट्रोलिंग के बीच पत्नी का बढ़ाया हौसला

‘टॉक्सिक’ के तबाही गाने के बाद कियारा आडवाणी और यश की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा में आ गई थीं. उस गाने में दोनों के बीच कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देखने को मिले थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कियारा को काफी ट्रोल किया था. इसी बीच सिद्धार्थ ने खुलकर कियारा के काम की तारीफ की है. जिसे काफी खास माना जा रहा है. हालांकि, उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर साफ कुछ नहीं, बल्कि कियारा की मेहनत और उनके काम को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया. 

यश ने भी किया था कियारा के रोल का बचाव

सिद्धार्थ के अलावा यश भी कियारा के सपोर्ट में नजर आए. बीते दिन बेंगलुरु में ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि ट्रेलर में दर्शकों ने कियारा के किरदार की सिर्फ एक छोटी सी झलक देखी है. फिल्म में कियारा का रोल इससे कहीं ज्यादा गहरा है. यश ने उन्हें बेहद सपोर्टिव एक्टर बताया और कहा कि उन्होंने इस किरदार के लिए दिन-रात मेहनत की है.

यश ने कियारा के काम को तबाही बताते हुए कहा, 'मुझे लगता है कियारा आपने जिस तरह का किरदार इस फिल्म में निभाया है. उसमें आप बहुत समर्पित दिखे. मैंने आपको इस किरदार के लिए बहुत मेहनत करते हुए देखा है. कियारा शुरू से लेकर बहुत डाउन टू अर्थ थीं. उन्होंने इस विजन के लिए अपने आप को पूरी तरह समर्पित कर दिया था.' इसके अलावा उन्होंने कियारा को लेकर की जा रही. ट्रोलिंग को लेकर कहा, 'दुर्गभाग्य से एक कलाकार के तौर पर जिस चीज से आप गुजरी हैं, उसकी परवाह मत करो. आप जिस चीज में विश्वास रखती, उसे करना चाहिए. लोग आपके काम को सेलिब्रेट और तारीफ करेंगे, वह सब इसलिए हुआ क्योंकि हम समय से थोड़े आगे हैं, लोगों को आपका काम देखने के बात पता चलेगा. आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया.'

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे बेहतरीन स्टार्स भी नजर आएंगे. हाल ही लॉन्च हुए टॉक्सिक के ट्रेलर में एक्शन, रहस्य और डार्क माहौल की झलक देखने को मिली है. ट्रेलर में यश का एक अलग और काफी इंटेंस अवतार दिखाई दिया. जबकि कियारा के किरदार को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब सिद्धार्थ की तारीफ और यश के बचाव के बाद कियारा के फैंस की नजर फिल्म में उनके काम पर हैं. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने आमिर खान को किया इग्नोर? पैपराजी के दावे पर भड़कीं एक्ट्रेस, कमेंट कर कही ये बात

Continue reading on the app

मोहम्मद सिराज ने 4 छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत, तो बैट चेक करने लगे श्रीलंकाई खिलाड़ी, देखें वीडियो

IND VS SLXI: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले गए 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया है. तीसरे दिन यह खेल ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार छक्के लगाकर टीम इंडिया को एक रोमांचक जीत दिलाई. इसके बाद श्रीलंकाई प्लेयर्स सिराज का बैट चेक करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

Continue reading on the app

  Sports

Sarfaraz Khan: टीम इंडिया में 18 महीने बाद लौटे सरफराज खान, फिर भी मैच में नहीं मिलेगा मौका? जानिए वजह

India vs Sri Lanka: सरफराज खान ने अपना पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जबकि जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर थे. Sun, 09 Aug 2026 20:29:46 +0530

  Videos
See all

Sayani Ghosh Meeting With PM Modi | मोदी से मुलाकात.. मंत्री बनेंगी सायनी घोष?Saayoni Ghosh Minister #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T15:16:11+00:00

#shortvideo : 'विपक्ष मुसलमान नेता को मुख्यमंत्री घोषित करें': साजिद रशीदी #maulanasajidrashidi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T15:17:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers