Responsive Scrollable Menu

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को छठे दौर की बातचीत खत्म हो गई। करीब 5 घंटे तक चली इस लंबी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। छात्रों की सबसे बड़ी मांग परीक्षाओं की जांच CBI को सौंपने की थी, लेकिन सरकार के साथ इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।

CID और ED करेगी मामलों की जांच
बैठक के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सरकार ने दोतरफा जांच का फैसला लिया है। 14वीं JPSC और बैकलॉग भर्तियों में हुई गड़बड़ी के आपराधिक पहलुओं की जांच CID करेगी, जबकि पैसों के अवैध लेन-देन के मामलों की जांच के लिए ED से अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा, मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा और 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। भविष्य के सुधारों के लिए IIT-ISM, IIM रांची और XLRI के एक्सपर्ट्स की एक कमेटी भी बनाई जाएगी। इसे भी पढ़ें: लाठी-बंदूक से नहीं, बातचीत से निकलेगा हल, रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर बोले CM Hemant Soren

CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर सरकार का रुख
मंत्री ने स्पष्ट किया कि CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग पूरी नहीं की जा सकती, क्योंकि यह परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत हुई थी और सफल उम्मीदवार पहले ही नौकरी में आ चुके हैं। इसे एकतरफा रद्द करने का अधिकार सरकार के पास नहीं है। सरकार ने जांच की देखरेख के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे छात्रों ने खारिज कर दिया। सरकार का मानना है कि उसने छात्रों की 98% मांगें मान ली हैं। इसे भी पढ़ें: Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं
दूसरी तरफ, सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद छात्र नेता कुणाल ने साफ कहा कि आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हमारी मुख्य मांग CBI जांच की है और हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।" उन्होंने ऐलान किया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।

Continue reading on the app

‘अब और नहीं झेल सकता’, टॉक्सिक मैनेजर से परेशान ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ने छोड़ी नौकरी, वायरल हो रहा पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय युवक की स्टोरी काफी वायरल हो रही है। भारतीय अंकुर सचदेवा के लिए नौकरी और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल हो गया। एक बड़े ऑस्ट्रेलियाई बैंक में नौकरी शुरू करने के बाद उन्हें ऑफिस के समय के बाद भी लगातार फोन आते थे और जरूरी काम के नाम पर बार-बार काम करना पड़ता था

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच में बुरी तरह फेल रहे. दोनों पारियों को मिलाकर पंत सिर्फ 28 रन ही बना पाए. इस दौरान पंत की बल्लेबाजी में बिल्कुल भी गंभीरता नजर आई. बाहर जाती हुई गेंद पर पंत अपना फुटबॉल स्किल दिखाने व्यस्त रहे. इस तरह कूल बनने के चक्कर में वह बैटिंग नहीं कर पाए. Mon, 10 Aug 2026 08:55:41 +0530

  Videos
See all

Ranchi Students Protest Live Updates : रांची में छात्रों का भारी बवाल |Breaking news |Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:05:52+00:00

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए PM मोदी का खास संदेश | PM Modi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers