Responsive Scrollable Menu

बस्ती में हैवानियत: एक 'रसगुल्ले' के लिए मासूम को जलते तंदूर में झोंका; चेहरे से कमर तक झुलसा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां के छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक विवाह समारोह के दौरान महज एक रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में कैटरिंग ठेकेदार ने 11 वर्षीय मासूम को जलते हुए तंदूर में फेंक दिया. आग की लपटों से बच्चा बुरी तरह झुलस गया है और फिलहाल लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

ननिहाल में रहकर पढ़ रहा था मासूम चमन

गोंडा जिले के नवाबगंज निवासी 11 वर्षीय चमन अपनी मां के निधन के बाद से बस्ती के बाघानाला स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था.  बुधवार को वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था. किसे पता था कि खुशियों का यह माहौल बच्चे के लिए काल बन जाएगा.

एक रसगुल्ले की जिद और हैवान बना ठेकेदार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शादी समारोह में भोजन के दौरान चमन खेल-खेल में मिठाई की स्टॉल पर पहुंच गया और वहां रखे रसगुल्ले निकाल कर खाने लगा. आरोप है कि बच्चे को बार-बार रसगुल्ला खाते देख वहां मौजूद कैटरिंग ठेकेदार अपना आपा खो बैठा. गुस्से में पागल हुए ठेकेदार ने पहले बच्चे को पकड़कर डराया और फिर उसे उठाकर धधकते हुए तंदूर के ऊपर कर दिया. इसी दौरान अनियंत्रित होकर मासूम सीधे तंदूर की आग के भीतर जा गिरा.

चीख-पुकार और बदहवासी का मंजर

तंदूर के भीतर से बच्चे की दर्दनाक चीखें सुनकर शादी में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में परिजनों ने भारी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आग की लपटों ने बच्चे के चेहरे से लेकर कमर तक के हिस्से को बुरी तरह झुलसा दिया था. उसे तत्काल अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया.

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की तलाश में दबिश

घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, 'विवाह समारोह के दौरान एक बच्चा आग में जल गया है. इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.'

यह भी पढ़ें - दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा प्लेन को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित; दोनों विमानों को मामूली नुकसान

Continue reading on the app

ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए

वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान अब समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि परमाणु समझौते पर प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो संघर्ष विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया जा सकता है।

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “ईरान समझौता करना चाहता है और हम उनसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान अब वे कदम उठाने को तैयार है, जिनके लिए वह दो महीने पहले तैयार नहीं था।

उन्होंने साफ किया कि मुख्य उद्देश्य वही है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हुआ तो दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समझौते में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सके।

ट्रंप ने कहा कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ सकती है और अगली आमने-सामने की बैठक शायद वीकेंड में हो सकती है। सीजफायर को लेकर उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह तय नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर हम समझौते के करीब होंगे तो मैं इसे बढ़ा सकता हूं, लेकिन हम पहले ही काफी करीब हैं।”

साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो फिर से लड़ाई शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य और आर्थिक दबाव के कारण ही ईरान बातचीत की मेज पर आया है। उन्होंने प्रतिबंधों को बहुत प्रभावी बताया और कहा कि इनके कारण ईरान कोई खास व्यापार नहीं कर पा रहा है और उसकी ताकत भी काफी कम हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि बाजार और तेल की कीमतों पर इसका अच्छा असर दिख रहा है। उन्होंने कहा, शेयर बाजार अच्छा चल रहा है। तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं... ऐसा लग रहा है कि हम ईरान के साथ एक डील करने जा रहे हैं।

मध्य पूर्व के बारे में ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच चल रही अलग बातचीत को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के लिए संघर्ष विराम का एक अच्छा प्रस्ताव बन रहा है, जिसमें हिजबुल्लाह भी शामिल हो सकता है।

ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी हाल की बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई, वे अच्छा काम कर रहे हैं।” उन्होंने इस बातचीत को सकारात्मक बताया। यूक्रेन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां हालात बदल रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनका ज्यादा ध्यान ईरान पर है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन में बहुत लोग मर रहे हैं, लेकिन अभी हमारा मुख्य ध्यान ईरान पर है।”

ट्रंप ने ईरान पर अपने रुख को लेकर पोप की आलोचना को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि उन्हें असहमत होने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, “पोप जो चाहें कह सकते हैं… लेकिन मैं उनसे असहमत हो सकता हूं।” उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने देना वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर देगा।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज? विराट कोहली ने की Photo लाइक, मचा हंगामा

Virat Kohli and German influencer Lizzlazz: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजला की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है. Fri, 17 Apr 2026 06:50:11 +0530

  Videos
See all

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Run आज होगा | 17th April 2026 | Headlines | #trendingnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T03:12:45+00:00

Iran Israel War LIVE: Israel Iran Conflict | Iran US Israel War News | Trump Vs Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T03:12:04+00:00

News Ki Pathshala : ट्रंप के मजे ले रहा ईरान ! #iran #israelwar #trump #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T03:15:03+00:00

News Ki Pathshala :क्या ट्रंप डबल गेम खेल रहे हैं? #donaldtrump #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T03:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers