Today Rashifal 17 April 2026: जानें आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे उठानी पड़ेगी मुश्किलें, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार है. चंद्रमा का गोचर मीन राशि में दोपहर 12.02 मिनट तक उसके बाद मेष राशि होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
1.मेष राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में नये निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- हनुमान मंदिर में गुड़-चना का भोग लगाएं.
2.वृषभ राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है. अधिकारियों के साथ विवाद होगा. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- मां दुर्गा को चना-हलवा का भोग लगाएं.
3.मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में लाभ के प्राप्ति होगी. परिवार में विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव बना रहेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया ऋग्वेद श्लोक, जानें क्या है इसका अर्थ और संदेश
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
4.कर्क राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी बना रहेगा. मित्रों से अनबन हो सकती है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- महादेव का अभिषेक करें.
5.सिंह राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में कोई अपना धोखा दे सकता है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.
उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें.
6.कन्या राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन की समस्या से काम रुकेंगे. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. नौकरी में भाग-दौड़ अधिक रहेगी. कारोबार से संबंधित यात्रा में लाभ प्राप्त नहीं होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
7.तुला राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. रोजगार की समस्या दूर होगी. अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है.
उपाय- मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाएं.
8.वृश्चिक राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सभी कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. व्यापार में सरकारी डील फाइनल हो सकती है. परिवार में शुभ और मांगलिक होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं.
9.धनु राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन की समस्या समाप्त होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. परिवार और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ समय बीतेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गरीबों को केला दान करें.
10.मकर राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन की समस्या सामने आएगी. व्यर्थ का खर्च बना रहेगा. नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. सेहत खराब हो सकती है. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से मतभेद होंगे.
उपाय- हनुमान चालीसा के 3 पाठ करें.
11.कुंभ राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है. काम से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है. व्यापार में किसी व्यक्ति विशेष की वजह से लाभ प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाकर बांटें.
12.मीन राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी. राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में नया निवेश अच्छा लाभ देगा. बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे.
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: खरमास के बाद लगेगा मलमास, जानें कब होगा शुरू, अधिकमास में क्या करें और क्या नहीं?
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
शराब माफिया ने 3 को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने घर और 8 गाड़ियों में लगा दी आग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)









