आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय किचन में किया जाता है। आलू को हम अलग-अलग तरह की डिश में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये हर मसाले, हर स्टाइल और हर राज्य के स्वाद में आसानी से ढल जाता है। यही वजह है कि आलू को भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई डिफरेंट तरीकों से बनाया जाता है और जिसकी वजह से हर डिश का अपना अलग ही फ्लेवर और पहचान बन जाती है।
कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक, बंगाल से लेकर पंजाब तक, हर जगह आलू ने अपनी एक खास जगह बना ली है। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और भारत के राज्यों के नए-नए स्वाद को चखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आलू की इन डिशेज को एक बार जरूर बनाना चाहिए-
दम आलू (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश में दम आलू बहुत ही फेमस है। इसे बनाते समय छोटे-छोटे आलू को डीप फ्राई करके मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इसमें दही, टमाटर और खास मसालों का इस्तेमाल होता है, जो इसे रिच और स्पाइसी बनाता है। आप दम आलू को पराठा या पूरी के साथ बनाकर खा सकते हैं।
कश्मीरी दम आलू (कश्मीर)
कश्मीर में लोग कश्मीरी दम आलू खाना काफी पसंद करते हैं। यह दिखने में लाल और खाने में बेहद लजीजदार होता है। इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, सौंफ और दही का इस्तेमाल किया जाता है। इसका फ्लेवर थोड़ा अलग होता है, ना ज्यादा तीखा, ना मीठा, बस परफेक्ट बैलेंस। इस पारंपरिक कश्मीरी रेसिपी में छोटे आलू इस्तेमाल होते हैं। धीमी दम कुकिंग प्रोसेस की वजह से आलू ग्रेवी के सभी खट्टे और हल्के स्मोकी फ्लेवर को अच्छी तरह सोख लेते हैं।
बटाटा भाजी (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र में बटाटा भाजी काफी पसंद की जाती है। यह बहुत सिंपल लेकिन स्वादिष्ट होती है। वड़ा पाव के अंदर जो गोल आलू की भरावन आप देखते हैं, वही असल में बटाटा भाजी है। इस डिश को बनाने के लिए उबले और मसले हुए आलूओं को राई, हल्दी, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च के साथ भूनकर तैयार किया जाता है। इसकी बनावट नरम और हल्की-सी मसली हुई होती है, जो इसे नाश्ते के लिए भरावन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए एकदम सही बनाती है।
आलू पराठा (पंजाब)
आलू पराठा लगभग हर घर में बनाया जाता है। खासतौर से, बच्चों को तो यह बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यह पंजाब की सिग्नेचर डिश है। इसमें आलू को उबालकर व छीलकर उसमें मसाले डालकर एक भरावन तैयार की जाती है। रोटी में मसालेदार आलू भरकर तवे पर घी या मक्खन में सेकते हैं।
- मिताली जैन
Continue reading on the app
आज के समय में हर किसी के घर में LED TV जरुर लगी होगी। इन टीवी को लगाने से घर को एक स्टाइलिश रुप मिलता है। यदि आप ने टीबी कैबिनेट डिजाइन बहुत अच्छे हों, तो घर में चार चांद लग जाते हैं। खासतौर पर एक अच्छी टीवी कैबिनेट डिजाइन से आपका लिविंग रुम स्टाइलिश नजर आता है बल्कि इसकी खूबसूरती भी कई दोगुनी हो जाती है।
लिविंग रुम एक ऐसी जगह है जहां सभी परिवार के लोग एक-साथ टाइम स्पेंड करते हैं। गेस्ट भी लिविंग रुम बैठते हैं। इसलिए यह काफी एंबियंस और बेहतरीन होना चाहिए। यदि आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन के टीवी कैबिनेट देख रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं।
फ्लोटिंग कैबिनेट और वुडेन पैनल वाली टीवी यूनिट
अपने लिविंग रुम को शानदार बनाने के लिए आप टीवी कैबिनेट का ये मॉर्डन डिजाइन जरुर बनवा सकते हैं। इस तरह की टीबी कैबिनेट डिजाइन आपके घर के लुक और भी शानदार बना देंगी। इसकी शेल्फ पर आप डेकोरेटिव आइटम्स भी रख सकते हैं।
कर्व्ड वुडन वॉल कैबिनेट
अगर आप अपने लिविंग रुम को लग्जरी और मॉर्डन लुक देना चाहते हैं, तो आप कर्व्ड वुडेन वाला डिजाइन बेस्ट रहेगा। इस तरह का डिजाइन बनवाने से घर में काफी स्पेस नजर आएगा। इसमें बनें स्टाइलिश शेल्फ में आप छोटे इंडोर प्लांट्स या फिर डेकोरिटिव आइटम्स रख सकते हैं।
मिनिमलिस्ट फ्लोटिंग वुडेन टीवी यूनिट
अगर आपके घर के कम स्पेस है या फिर छोटे घरों के लिए ये लकड़ी का बना फ्लोटिंग डिजाइन कैबिनेट सबसे बढ़िया है। इसमें आपको लंबी लकड़ी की शेल्फ है, जिस पर टीवी और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं।
कॉर्नर वुडेन वॉल यूनिट
यदि आपके लिविंग रुम में स्पेस कम हैं, तो आप ये कॉर्नर वाला टीवी यूनिट डिजाइन बनवा सकते हैं। ये लकड़ी का बना हुआ है और दीवार के कोने में फिट हो जाता है। इस डिजाइन को बनवाने के बाद आपके लिविंग रुम में स्पेस देखने को मिलेगा। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान या प्लांट्स रखकर सुंदरता बढ़ा सकती हैं।
सर्कुलर वुडेन टीवी यूनिट
यूनिक डिजाइन के लिए आप लिविंग रुम में ये गोल शेप वाला लकड़ी का टीवी यूनिट डिजाइन बेहतरीन है। ये दीवार में लगा हुआ है, जिससे फर्श की जगह पूरी तरह खाली रहती है। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान रख सकती हैं।
Continue reading on the app