Responsive Scrollable Menu

आंध्र प्रदेश: दो आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

अमरावती, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में पुलिस ने सुरावरापु दसवांथ और एंड्रयू जोसेफ एडवर्ड्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। इन दोनों ने पिछले हफ्ते शहर के एक मॉल में अपनी कार एक दोपहिया वाहन से टकरा दी थी, जिससे एक मेडिकल छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

यह घटना 3 अगस्त की रात को हुई थी, जब शराब के नशे में धुत दो युवकों ने कार से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर में स्कूटी के पीछे बैठीं पीजी मेडिकल छात्रा के. प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

डॉ. प्रियंका हैदराबाद के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर है, और डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया है।

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी. नरसिम्हा किशोर ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जीसीएल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की पढ़ाई कर रहीं डॉ. प्रियंका, उसी कॉलेज के पीजी छात्र और अपने दोस्त उमेश के साथ मॉल से बाहर निकल रही थीं।

पुलिस जांच में पता चला कि मॉल के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के बाद भागने की कोशिश में आरोपियों ने अपनी कार से स्कूटी को तीन बार टक्कर मारी।

एसपी ने बताया कि मॉल के कर्मचारियों ने दसवंत और जोसेफ को मॉल में घुसने नहीं दिया, क्योंकि वे नशे में थे। आरोपियों की कर्मचारियों से बहस हुई और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जब मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे भागने लगे। उन्होंने बहुत तेजी और लापरवाही से कार चलाई और मॉल के गेट पर स्कूटी को टक्कर मार दी। मेडिकल छात्रा को कार से कुचलने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

घायल प्रियंका को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को रात 10 बजे अस्पताल से इस घटना की जानकारी मिली।

उमेश के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने धाराओं में बदलाव करके बीएनएस की धारा 110 लगाई है।

उन्होंने कहा कि हालात के आधार पर पुलिस दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए और भी सख्त प्रावधान लागू करेगी।

एसपी ने साफ किया कि पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर पुलिस निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले प्रियंका के पिता वेंकटेश पुलिस अधिकारियों से मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस के आश्वासन से उनकी शंकाएं दूर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस जांच और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Explainer: इन दिनों क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं रवि किशन? डांस, मिम्स से लेकर बयानबाजी तक जानिए पूरी डिटेल

Ravi Kishan Trending on Social Media: भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और फिर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि इस बार वजह सिर्फ उनकी कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं है बल्कि उनके पुराने वीडियो, डांस क्लिप्स, मजेदार एक्सप्रेशंस, इंटरव्यू के बयान और मीम्स सब मिलकर इंटरनेट पर उनकी एक अलग ही ‘वायरल पर्सनैलिटी’ बना रहे हैं.

पिछले कुछ दिनों में रवि किशन के कई पुराने और नए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. कहीं उनके डांस मूव्स पर रील बनाई जा रही है, तो कहीं उनके पुराने बयानों को मीम टेम्पलेट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. ‘जल्दी द लेट’, ‘होम फ्रॉम वर्क’ जैसे उनके वायरल वाक्य पहले ही इंटरनेट पर मीम मटेरियल बन चुके हैं और अब ‘पैसा मेरे पीछे आता है’ जैसे बयान ने इस ट्रेंड को और हवा दे दी है. लेकिन सवाल है कि आखिर रवि किशन ही बार-बार सोशल मीडिया के निशाने पर क्यों आ जाते हैं? उनकी कौन सी बातें लोगों को मीम बनाने के लिए मजबूर करती हैं और इस समय उनके नाम की इतनी चर्चा क्यों हो रही है? आइए पूरा मामला समझते हैं.

रवि किशन फिर क्यों हुए वायरल?

रवि किशन के वायरल होने की कहानी सिर्फ एक वीडियो से शुरू नहीं हुई. पिछले कुछ महीनों से उनके इंटरव्यू और पब्लिक इवेंट्स के छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे हैं. उनके बोलने का अंदाज, एक्सप्रेशन, अचानक अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल, सेन्टेन्सेस में होने वाली जुबान की चूक और कैमरे के सामने उनकी एनर्जी कई बार इंटरनेट यूजर्स को मीम बनाने का मौका दे देती है.

हाल ही में उनके एक पॉडकास्ट इंटरव्यू का हिस्सा भी खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पैसे और अपनी पहचान को लेकर बात की. इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और रवि किशन एक बार फिर ट्रेंड करने लगे. बाद में उन्होंने खुद भी इस वायरल बयान पर सफाई दी और कहा कि उनके लिए पैसा नहीं बल्कि ‘पहचान’ ज्यादा महत्वपूर्ण है.

‘पैसा मेरे पीछे आता है’ वाला बयान क्यों बना मीम?

रवि किशन का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसमें वो अपने करियर और पैसे को लेकर बात करते नजर आए. उनकी बात का एक हिस्सा इस तरह वायरल हुआ कि लोगों ने उसे अलग-अलग मीम्स और रील्स में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते ये लाइन इंटरनेट पर मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल होने लगी. खास बात ये है कि रवि किशन ने इस ट्रेंड को लेकर नाराजगी जाहिर करने के बजाय बाद में इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी चीज उनकी पहचान और प्रतिष्ठा है. उनका कहना था कि पैसा उनके लिए प्राथमिकता नहीं है. यानी जिस बयान को इंटरनेट ने मीम बना दिया रवि किशन ने उसे अपने नजरिए से समझाने की कोशिश की.

‘जल्दी द लेट’ से शुरू हुई मीम वाली कहानी

रवि किशन का मीम कनेक्शन नया नहीं है. इससे पहले उनका ‘जल्दी द लेट’ वाला बयान भी खूब वायरल हुआ था. दरअसल, बोलते समय शब्दों के क्रम में हुई एक छोटी सी गलती सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से फैली कि ये सेंटेंस ही मीम बन गया. इसके बाद लोग अलग-अलग परिस्थितियों में ‘जल्दी द लेट’ का इस्तेमाल करने लगे. रवि किशन ने बाद में इस तरह के वायरल मोमेंट्स को लेकर खुद कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनके वीडियो इतने वायरल क्यों हो जाते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वो भी आम इंसान हैं और इंसानों से गलतियां होती हैं. यही बात उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती है. जहां कई लोग वायरल वीडियो या मीम को लेकर नाराज हो जाते हैं, वहीं रवि किशन अक्सर इसे हल्के अंदाज में लेते नजर आते हैं.

‘Home From Work’ ने फिर बना दिया मीम

इसके बाद रवि किशन का ‘Home From Work’ वाला बयान वायरल हुआ. मामला तब का है जब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ से जुड़ी अपील के संदर्भ में बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ की जगह ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया ने इस छोटी सी जुबान की चूक को पकड़ लिया. लोगों ने इस लाइन पर मीम्स और मजेदार वीडियो बनाना शुरू कर दिया. रवि किशन ने बाद में खुद इस मामले पर सफाई देते हुए इसे इंसानी गलती बताया. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें ऐसे देखने लगते हैं जैसे वो किसी दूसरी दुनिया से आए हों, जबकि वो भी एक आम इंसान हैं और उनसे भी गलतियां हो सकती हैं.

डांस वीडियो भी बना रहे हैं इंटरनेट पर माहौल

सिर्फ बयानों और जुबान की चूक ही नहीं, रवि किशन के डांस वीडियो भी इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं. उनका भोजपुरी सिनेमा से पुराना रिश्ता रहा है और वो लंबे समय तक फिल्मों में एक्टिव रहे हैं. डांस और परफॉर्मेंस उनके फिल्मी करियर का हिस्सा रहे हैं. अब सोशल मीडिया के दौर में उनके पुराने डांस क्लिप्स को नए गानों के साथ जोड़कर रील्स बनाई जा रही हैं. हाल ही में उनके डांस से जुड़े पुराने वीडियो और तस्वीरों को नए ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ इस्तेमाल किया गया. इन वीडियोज ने उनके पुराने फिल्मी अंदाज को एक बार फिर इंटरनेट पर लोकप्रिय बना दिया. यानी एक तरफ उनके राजनीतिक बयान मीम बन रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके फिल्मी डांस मूव्स पर रील्स बनाई जा रही हैं.

‘मौन व्रत’ वाला वीडियो भी हुआ वायरल

रवि किशन की वायरल लिस्ट में एक और वीडियो तेजी से जुड़ गया है. हाल ही में वो मीडिया से बातचीत करते हुए ये कहते नजर आए कि आज उनका ‘मौन व्रत’ है. सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस वीडियो को पकड़ लिया. लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब रवि किशन का मौन व्रत होता है, तब भी वो मीडिया से बात करते नजर आ जाते हैं. इसके बाद इस वीडियो पर भी कई मीम्स बनने लगे और इंटरनेट पर रवि किशन को लेकर मजाक का सिलसिला जारी हो गया.

रवि किशन के एक्सप्रेशंस भी बनते हैं मीम

रवि किशन के वायरल होने की एक बड़ी वजह उनके एक्सप्रेशंस भी हैं. जब वो किसी सवाल का जवाब देते हैं तो उनके चेहरे के हाव-भाव काफी एक्सप्रेसिव होते हैं. वो कभी आंखें बड़ी करके बात करते हैं, कभी हाथों का इस्तेमाल करते हैं और कभी अचानक आवाज का उतार-चढ़ाव बदल जाता है. सोशल मीडिया के लिए यही चीज मीम मटेरियल बन जाती है. किसी गंभीर बयान का कुछ सेकेंड का हिस्सा काटकर उस पर मजेदार टेक्स्ट लगा दिया जाता है. फिर वही क्लिप हजारों-लाखों लोगों तक पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें: होटल के कमरे में एक साथ थीं आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना, देखकर चौंका वेटर

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान ने भारत के लिए कब खेला था आखिरी टेस्ट मैच... क्या श्रीलंका में गॉल टेस्ट की प्लेइंग XI में मिलेगी जगह

Sarfaraz Khan played last test match: साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद मुंबई के आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज़ खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है. 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. लगभग दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में लौट रहे 28 वर्षीय सरफराज़ ने हालिया रणजी ट्रॉफी 2025/26 सत्र में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे. हालांकि, नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल की मौजूदगी के चलते प्लेइंग XI में उनकी जगह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. Sun, 9 Aug 2026 21:47:48 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 10 घंटे के अंदर बारिश से भयंकर तबाही? IMD की खतरनाक चेतावनी! | IMD Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T16:15:23+00:00

Mojtaba Khamenei Video: मौत की अफवाहों के बीच सामने आया मुजतबा खामेनेई का वीडियो | Iran vs USA War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T16:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers