Chakra View | Nepal News: नेपाल में बालेन का एक्शन...पूर्व प्रधानमंत्रियों में टेंशन? | Balen Shah
Chakra View | Nepal News: Gen Z आंदोलन के बाद जब नेपाल में सत्ता परिवर्तन हुआ तो बालेन और उनकी युवा टीम किसी नायक की तरह उभरे. अब जब वो प्रधानमंत्री बन चुके हैं तो युवाओं की उम्मीद पर खरे उतरने के लिए बिना तामझाम वाला सिस्टम लेकर आ गए हैं. उन्होंने और नेपाल के युवाओं ने जिस वीआईपी कल्चर का विरोध किया था. बालेन उस वीआईपी कल्चर से दूरी बनाते दिख रहे हैं. #chakraview #sumitawasthi #nepal #balenshah #nepalnews #balenshahnews #hindinews #latestnews #aajkitazakhabar #topnews #news #updates #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Noida Violence: नोएडा हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा, श्रमिक आंदोलन के पीछे पाकिस्तान की साजिश
Noida Violence News: नोएडा में हाल में हुई हिंसा को लेकर पुलिस कमिश्नर ने बड़ा खुलासा किया है, इसे एक सुनियोजित और दुर्भावनापूर्ण (मेलाफाइड इंटेंशन) गतिविधि बताया है. उनके अनुसार, यह कोई सामान्य श्रमिक आंदोलन के रूप में नहीं देखा जा रहा है. इसे योजनाबद्ध तरह से भड़काया गया है.
पुलिस जांच में कई नाम सामने आए हैं. यह नाम मनीषा चौहान, रूपेश राय और आदित्य आनंद के सामने आए हैं. मजदूरों को उकसाने के लिए माहौल खराब बनाने का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूपेश राय वर्ष 2018 से और आदित्य आनंद 2020 से देशभर में विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं. जहां पर क्राइसेस देखी गई, वहां पर इनकी मौजूदगी पाई गई है. रूपेश खुद को ऑटो चालक बताता है. वहीं आदित्य बेरोजगार है.
11 अप्रैल को रोड जाम करने को लेकर उकसाया गया
घटनाक्रम को देख जाए तो यह 31 मार्च और 1 अप्रैल को आंदोलन रूप ले रहा था. बाद में 9 और 10 अप्रैल को QR कोड के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए गए. इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया. इसके बाद 10 अप्रैल को श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं 11 अप्रैल को उन्हें रोड जाम करने को लेकर उकसाया गया.
भ्रामक जानकारी को फैलाने का प्रयास किया गया
हालांकि, दस अप्रैल के ही दिन प्रशासन और श्रमिकों के बीच एक शांतिपूर्ण समझौता हो गया. मगर इसके बाद भी भड़काऊ भाषण देकर माहौल को खराब कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल को रूपेश राय और मनीषा चौहान को पकड़ लिया गया. वहीं आदित्य आनंद अभी भी फरार बताया जा रहा है. इसके बाद 13 अप्रैल को मदरसन कंपनी के करीब भीड़ को भड़काने का प्रयास किया गया. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फर्जी और भ्रामक जानकारी को फैलाने का प्रयास किया गया. इससे मजदूरों के बीच शेयर किया गया.
दोनों X हैंडल पाकिस्तान से कंट्रोल किए जा रहे थे
पड़ताल में सामने आया है कि दोनों X हैंडल पाकिस्तान से कंट्रोल किए जा रहे थे. बीते माह तीन महीनों से VPN के माध्यम से इन्हें ऑपरेट किया गया था. पुलिस के अनुसार, कुछ बाहरी तत्व औद्योगिक क्षेत्रों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके जरिए सोशल मीडिया तथा डाटाबेस का उपयोग करके श्रमिको को भड़काया गया.
अब तक 13 केस दायर किए गए
इस केस में थाना सेक्टर-20 में FIR को दर्ज किया गया. अब तक 13 केस दायर किए गए. इनमें मीडिया अकाउंट्स को भी रखे गए हैं. पुलिस ने अब तक 62 लोगों को पकड़ा है. इनमें से 9 आगजनी के आरोपी बताए गए हैं. बताया जा रहा कि अधिकतर गिरफ्तार लोग श्रमिक नहीं बताए गए हैं. यह बाहरी हैं. पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस पूरे केस में कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी. दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















