Responsive Scrollable Menu

भारत में सबसे पहले कहां से घुसता है मॉनसून? यहां से होती है एंट्री, चुपके-चुपके फैल जाता है पूरे देश में

भारत में अब गर्मी अपना रूप दिखाने लगा है. इसी के साथ शुरू हो गया है मॉनसून का इंतजार. बात मॉनसून की करें तो क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे पहले कहां मॉनसून आता है? ज्यादातर लोग इसका जवाब नहीं जानते होंगे.

Continue reading on the app

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ का मामला, कांग्रेस ने 5 विधायकों पर की सख्त कार्रवाई, पार्टी से किया निलंबित

हरियाणा में 16 मार्च 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा है। जिसके चलते कांग्रेस ने गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इन पांचों कांग्रेस विधायकों पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध के विरुद्ध मतदान करने का आरोप है।

इन कांग्रेस विधायकों को किया गया निलंबित

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस केमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़, सढौरा, पुनहाना एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमश: शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जनरैल सिंह, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इजराइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य अनुशासन समिति की सिफारिश और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद यह एक्शन लिया गया है।

कार्रवाई के पहले कारण बनाओ नोटिस किया गया था जारी

बता दें कि कांग्रेस की ओर से अपने ही विधायकों पर की गई इस कार्रवाई से पहले पांच विधायकों को ‘क्रॉस-वोटिंग’ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। डीएसी ने विधायकों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिसों के जवाबों की जांच की। इसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई।

पांच विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए- भूपिंदर सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा के विपक्ष नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस मामले में अपना बयान दिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि, हरियाणा की दो राज्यसभा सीट पर हुए चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के आरोपी पार्टी के पांच विधायकों को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंंनें आगे कहा, क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम स्पष्ट हैं। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। पार्टी इस मामले में कार्रवाई करेगी।

कैसा था हरियाणा राज्यसभा चुनाव का हाल?

हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी। बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। सतीश नांदल को 27 औऱ कांग्रेस के कर्मबीर बौध को 28 वोट मिले थे। अपनी पार्टी के पांच विधायकों के क्रॉस वोटिस के कारण कर्मबीर को 1 वोट से जीत मिली थी।

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: हैदराबाद और चेन्नई के बीच घमासान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रहे हैं। 

वहीं आज के मैच में एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थित नहीं हैं। 

टॉस जीतने के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, बिल्कुल, सबसे नीचे से ऊपर उठना बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे मैच से ही, हमने बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। हमारी बैटिंग अच्छी थी, हमारी बॉलिंग अच्छी थी, हमारी फील्डिंग 50-50 रही है। लेकिन मुझे लगता है कि सभी डिपार्टमेंट में, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। और आज की सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम लगातार अच्छा खेलते रहें और बस बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करते रहें। 

वहीं एसआरएच कप्तान ईशान किशन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
Sat, 18 Apr 2026 19:37:12 +0530

  Videos
See all

आज रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे प्रधानमंत्री? #narendramodi #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:44:41+00:00

Iran US Israel War: ईरान ने फिर शुरू किया 'वॉर गेम', क्या अब शुरू होगा बड़ा युद्ध? | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:02+00:00

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers