पाकिस्तान सुपर लीग नहीं कॉमेडी शो कहिए..., PSL से वायरल हुआ ऐसा वीडियो जिसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
IPL vs PSL: इन दिनों भारत में दुनिया के सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. वहीं पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन हो रहा है. पाकिस्तानी हमेशा से आईपीएल से पीएसएल की तुलना करते हैं, लेकिन IPL के सामने PSL कहीं नहीं टिकता. पाकिस्तान सुपर लीग से हर कुछ दिन में कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिससे PSL का मजाक उड़ने लगता है. अब एक ऐसा ही वीडिया रनआउट करने का आया है, जिससे देख आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे.
PSL में रनआउट करने में कंफ्यूज हो गया पाकिस्तानी खिलाड़ी
पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार, 15 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जल्मी के बीच मुकाबला खेला गया. पेशावर जल्मी के खिलाड़ी फरहान यूसुफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ इस मुकाबले में इतना कंफ्यूज हो गए कि उन्हें समझ नहीं आया कि पहले किस बल्लेबाज को रनआउट करें. क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम की पारी की आखिरी ओवर में फ्री-हिट मिली थी. क्रीज पर अबरार अहमद और उस्मान तारिक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
अबरार अहमद के पास स्ट्राइक थी. उन्होंने ऑफ साइड में बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गेंद खेली और एक रन चुनाने का प्रसास किया, लेकिन फिर फरहान यूसुफ को गेंद पकड़ते देख अबरार ने अपना इरादा बदला और तारिक को आधे रास्ते से वापस क्रीज पर भेजने का फैसला किया.
पाकिस्तानी खिलाड़ी की बेवकूफी से बल्लेबाज को मिला जीवनदान
वहीं फरहान यूसुफ गेंद को पकड़ने के बाद रनआउट करने के लिए पहले स्ट्राइक छोर की तरफ दौड़े, लेकिन फिर उन्होंने काफी दौड़ लगाकर अपनी दिशा बदली और गेंद को नॉन-स्ट्राइकर छोर की फेंक दिया. गेंद स्टंप पर नहीं लगी और पीछे की ओर चली गई. इस तरह उस्मान तारिक आउट होने से बच गए. तारिक क्रीज से काफी दूर रास्ते में थे. अगर डायरेक्टर थ्रो स्टंप पर लगती तो उनकी पारी वहीं समाप्त बो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद फिर से पाकिस्तान सुपर लीग का फिर मजाक उड़ रहा है.
Comedy of errors in #PSL pic.twitter.com/xWnrySjlMK
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) April 15, 2026
ऐसा रहा PSL के इस मैच का हाल
PSL का यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में पेशावर जल्मी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 8 विकेट से हराया. इस सीजन पेशावर जल्मी की यह लगातार पांचवी जीत है. पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स 154 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने 51 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम पेशावर जल्मी को शानदार जीत दिलाई. पेशावर जल्मी ने 9 गेंद शेष कहते 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: CSK के अनुभवी गेंदबाज की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, एक MI का रह चुका है हिस्सा
गिदोन सार ने 'हिंदी लीडर्स' से की बात, इजरायल-भारत संबंधों को बताया 'बहुत अहम'
तेल अवीव, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दुनिया भर में बसे भारतीय संस्कृति से जुड़े एक समूह के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस गहन विमर्श को उन्होंने भारत और इजरायल के मजबूत होते रिश्ते से जोड़ा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस बैठक का ब्योरा दिया। बताया कि इस चर्चा में एक उच्चस्तरीय संवाद में सकारात्मक रुझानों पर जोर दिया गया। विश्व भर के हिंदी लीडर्स समूह को संबोधित करते हुए सार ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
इस दौरान भारत-इजरायल संबंधों को “अत्यंत अहम” बताते हुए कहा गया कि यह साझेदारी केवल कूटनीतिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्षा, कृषि, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी गहराई से विस्तारित हो चुकी है। सार ने इस सहयोग को भविष्य की वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में पिछले ढाई वर्षों से इजरायल द्वारा “रेडिकल इस्लाम” के खिलाफ चलाए गए अभियान का भी उल्लेख किया गया। इजरायली विदेश मंत्री ने कहा कि इस संघर्ष में इजरायल ने विभिन्न मोर्चों पर अपनी रणनीतिक बढ़त साबित की है और उसने क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क को काफी हद तक कमजोर किया है। इस संदर्भ में ईरान के नेतृत्व में सक्रिय तत्वों का भी जिक्र किया गया, जिन पर क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया।
वक्ता के अनुसार, इस संघर्ष का प्रभाव केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी वैश्विक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह आवश्यक है कि वह आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट रुख अपनाए।
इस अवसर पर भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के महत्व को भी रेखांकित किया गया। सार ने दावा किया कि लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य उग्रवादी संगठनों से भी हमास के संबंध रहे हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















