“माफिया और गुंडों का होगा सफाया..” पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, TMC पर बोला हमला, ‘यूपी मॉडल’ का किया जिक्र
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पारा हाई है। भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वोटो की कटौती के बाद से लगातार टीएमसी भाजपा सरकार पर हमलावर है, दोनों पार्टियां एक दूसरे के ऊपर जमकर टिप्पणी कर रही हैं। भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस के नेता लगातार रैलियां और चुनावी संभाएं कर जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बाराबनी, रामपुरहाट और बोलपुर ताबड़तोड़ रैलियां की और विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान सीएम योगी ने राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम योगी ने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में जनसभा संबोधित करते हुए टीएमसी पर हमला बोला। उन्होंंने दावा करते हुए कहा कि 4 मई को जैसे नतीजे आएंगे तो बंगाल में भाजपा सरकार बनना तय है। एक तरफ राज्य में भाजपा सरकार बनेगी वहीं बंगाल से माफिया और गुंडों का सफाया होगा। उन्होंने कहा, किसी भी माफिया या मौलाना के दबाव में न आकर लोग अपने अधिकारों के लिए मतदान करें।
मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, आज राज्य के लोगों के अंदर डर का माहौल बनाकर रख दिया गया है। बेटियां और बहनें सुरक्षित नहीं हैं, युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। माफिया राजनीतिक शह में फलता-फूलता रहा है। भाजपा इस माफिया संस्कृति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बंगाल को किया जाएगा अपराधमुक्त- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, बंगाल में पिछले 15 वर्षों से माफिया सरगना और भ्रष्टाचार का राज चल रहा है। अब बंगाल में सिर्फ डर और दहशत का माहौल है। भाजपा तृणमूल कांग्रेस के रेत माफिया सरगना का सफाया करेगी। दावा करते हुए बोले, यूपी की तरह ही बंगाल को भी अपराधमुक्त किया जायेगा। सीएम योगी ने कहा, आप लोग भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएं और डबल इंजन सरकार लाएं, हम टीएमसी का सूपड़ा साफ कर देंगे।
उन्होंने कहा, टीएमसी के राज में सैंड माफिया, कोल माफिया, लैंड माफिया फल फूल रहे हैं। केंद्र से विकास के लिए, गरीबों के लिए जो पैसा आता है, उसे टीएमसी के गुंडे हड़प लेते हैं। सीएम ने स्थानीय नागरिकों को विश्वास दिलाया कि बंगाल में दंगों, भय, अराजकता, माफियाराज को भाजपा समाप्त करेगी।
सीएम योगी ने किया यूपी मॉडल का जिक्र
सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि टीएमसी के गुंडे जो भी बोल रहे हैं, बोलने दो उनसे डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी माफिया जो भी कह रहा है, उससे डरने की जरूरत नहीं है। डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार को, इसी तरह आपकी चाट-पाकड़ करते हुए दिखाएंगे। उन्होंनें यूपी मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी की दशा और दिशा दोनों बदल गई है। अब वहां किसी सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता, बिलकुल नहीं। वहां पूरी तरह से त्योहार शांति से मनाए जाते हैं। कोई हंगामा नहीं, कोई गुंडागर्दी नहीं। हर बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है।
पश्चिम बंगाल की बाराबनी विधान सभा क्षेत्र की जनता का उत्साह अभूतपूर्व है,
यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहा हूं… https://t.co/6b7zOlEzU2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 16, 2026
कभी गर्लफ्रेंड-पत्नी तो कभी एक्स वाइफ, वो हसीना जो हीरो के प्यार में रही दीवानी, दुश्मनी निभाकर हुई ब्लॉकबस्टर
बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि हर दौर के साथ खुद को नए अंदाज में ढालती जाती हैं. कभी प्यार, कभी तकरार, तो कभी आमने-सामने खड़ी दुश्मनी... इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर रिश्तों के हर रंग को जिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस हसीना ने लगभग हर बार उसी हीरो के साथ अलग-अलग रिश्ते निभाए. कभी प्रेमिका, कभी पत्नी तो कभी एक्स वाइफ और यहां तक कि दुश्मन के रूप में भी. जानते हैं ये बॉलीवुड जोड़ी कौन सी है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18





















