Responsive Scrollable Menu

ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए… मुंबई में FDA के एक्शन का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन

मुंबई में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की ओर से की जा रही कार्रवाई का होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों ने समर्थन किया है. साथ ही कहा कि ग्राहकों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.

Continue reading on the app

लाठी-बंदूक से नहीं, बातचीत से निकलेगा हल, रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर बोले CM Hemant Soren

रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली का विरोध कर रहे युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने का वादा किया है। 'झारखंड आदिवासी दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घर की समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकल सकता है, लाठी या बंदूक से नहीं। हथियार तो सीमा पर दुश्मनों का सामना करने के लिए होते हैं। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विपक्ष पर राजनीति करने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने बीजेपी और अन्य विरोधी दलों पर झूठ फैलाकर राज्य के युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए राज्य के माहौल को खराब करने और आंदोलन का राजनीतिकरण करने में लगे हैं। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां युवाओं पर लाठियां चलाई गईं और उन्हें देशद्रोही तक कहा गया, लेकिन झारखंड सरकार छात्रों पर बल प्रयोग करने के पक्ष में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

सोरेन ने कहा, छात्रों को दिलाएंगे न्याय
हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं की चिंता उनकी अपनी चिंता है। उन्होंने कहा, "हमने चोरी पकड़ी है और हम ही न्याय दिलाएंगे।" इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपील की कि वे अपने आंदोलन के लिए किसी राजनीतिक दल का सहारा न लें, क्योंकि न्याय पाना उनका अधिकार है और सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसे भी पढ़ें: JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

16वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन और छठे दौर की वार्ता
भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया, जिसमें 6 छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच, रांची के राजकीय अतिथि गृह में सरकार और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच छठे दौर की बातचीत हुई। छात्र JPSC और JSSC में सुधार के साथ-साथ पूरे मामले की जांच CBI या राज्य से बाहर के उच्च न्यायालय के रिटायर जज की कमेटी से कराने की मांग कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्यों गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया दे रही है इतने मौके? सामने आया सच

गुरनूर बराड़ को टीम इंडिया टेस्ट डेब्यू भी करा सकती है. आखिर क्यों टीम को इस गेंदबाज पर इतना भरोसा है? जहीर खान ने बताया राज़ Mon, 10 Aug 2026 17:45:18 +0530

  Videos
See all

रक्षाबंधन से पहले संभल में बड़ा एक्शन... 150 किलो संदिग्ध मावा जब्त | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:16:58+00:00

US-Iran War Updates: US President Donald Trump नेIran पर हमले करने पर क्यों लगाई रोक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers