Responsive Scrollable Menu

वैशाख अमावस्या कल, नोट कर लें स्नान-दान का समय, जानें इस दिन क्या करें

हिंदू धर्म में अमावस्या को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह में एक अमावस्या पड़ती है। इस समय वैशाख माह का महीना चल रहा है। इस साल वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन को पितरों से भी जोड़कर देखा जाता है। 

Continue reading on the app

Digital Gold: अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्ड खरीदने का सोच रहें, इन 3 बड़ी बातों का जरूर रखें ध्यान

Digital Gold: अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने की परंपरा रही है लेकिन अब यह परंपरा डिजिटल रूप भी ले रही। इस बार त्योहार से पहले डिजिटल गोल्ड की खरीद में तेजी देखी जा रही है और कई फिनटेक प्लेटफॉर्म ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर्स लेकर आए हैं।

डिजिटल गोल्ड खरीदना आसान हो गया है, क्योंकि अब लोग मोबाइल ऐप के जरिए 24 कैरेट सोना छोटी-छोटी मात्रा में खरीद सकते हैं। इसमें स्टोरेज या सुरक्षा की चिंता नहीं होती, क्योंकि कंपनियां निवेशकों की ओर से असली सोना खरीदकर सुरक्षित वॉल्ट में रखती हैं और उसका डिजिटल रिकॉर्ड देती हैं।

इस अक्षय तृतीया पर कई प्लेटफॉर्म आकर्षक ऑफर्स दे रहे हैं। अमेजॉन पे अपने प्राइम यूजर्स को 2% और नॉन-प्राइम यूजर्स को 1% कैशबैक दे रहा है। वहीं भारत पे ने 14 से 19 अप्रैल तक 'गोल्ड महोत्सव' शुरू किया है, जिसमें 10% तक गोल्डबैक, 1 लाख रुपये का जैकपॉट और इंस्टेंट रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, डिजिटल गोल्ड खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

प्रोवाइडर को चेक करें: आप एक ऐप के ज़रिए डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, लेकिन गोल्ड किसी थर्ड पार्टी के पास होता है। पक्का करें कि यह 1:1 फिजिकल गोल्ड से बैक्ड हो, ऑडिटेड हो और सुरक्षित रूप से स्टोर किया गया हो।

कॉस्ट जानें: कीमतों में बाय-सेल स्प्रेड, जीएसटी और प्रोसेसिंग चार्ज शामिल हैं। खरीदने पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं है, लेकिन अगर आप फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट करते हैं तो वे लागू होते हैं।

लॉन्ग टर्म के बारे में सोचें: एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी एसेट क्लास की तरह, डिजिटल गोल्ड में भी सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करना सबसे अच्छा है। यह सिस्टमैटिक जमा करने की स्ट्रैटेजी के लिए खास तौर पर सही है, जिसमें समय के साथ छोटे, रेगुलर हिस्सों में खरीदकर अपनी कॉस्ट को एवरेज किया जाता है और एक अच्छी पोजीशन बनाई जाती है।

एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर, सोना और चांदी वैल्यू के प्रूवन स्टोर और महंगाई और ग्लोबल अनिश्चितता के खिलाफ असरदार बचाव के तौर पर काम करते रहते हैं।

समित गुहा के मुताबिक, भले ही डिजिटल गोल्ड के लिए कोई तय रेगुलेटरी फ्रेमवर्क नहीं है लेकिन इंडस्ट्री में सेल्फ-रेगुलेशन की दिशा में काम चल रहा है। वहीं सर्वजीत सिंह विर्क सलाह देते हैं कि निवेश से पहले यह जरूर जांच लें कि जरूरत पड़ने पर आप अपना गोल्ड आसानी से बेच या फिजिकल गोल्ड में बदल सकते हैं या नहीं। कुल मिलाकर, डिजिटल गोल्ड निवेश का एक आसान और आधुनिक तरीका है, लेकिन इसमें निवेश करते समय सावधानी और सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही थी जिसे यादगार बनाने में वह नाकामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 175 रन बनाए। लेकिन डेथ ओवरों में आरसीबी बुरी तरह फेल हो गई। जवाब में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम 2 ओवरों में 24 रन बनाने थे। 19वें ओवर में रसिख डार सलाम ने 10 रन दिए, जिससे दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए महज 15 रन बनाने थे। वह जिम्मेदारी मिली रोमारियो शेफर्ड को जिन्होंने इससे पहले पूरे मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। 

पहली 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए, जिससे एक समय में तो लगा कि मुकाबला बेंगलुरु की तरफ जा रहा है। लेकिन क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी जमी थी। तीसरी गेंद पर मिलर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर मैच का पासा दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर मिलर ने एक और छक्का जड़ दिया। यहां से दिल्ली की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। अब दिल्ली को 2 गेंद में सिर्फ एक रन बनाना था। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मिलर ने दिल्ली को बेहतरीन जीत दिलाई। 
Sat, 18 Apr 2026 19:56:19 +0530

  Videos
See all

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00

PM Modi के संबोधन को लेकर हलचल तेज़! #pmmodi #womenreservationbill #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:43:07+00:00

Iran US Israel War: ईरान ने फिर शुरू किया 'वॉर गेम', क्या अब शुरू होगा बड़ा युद्ध? | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:02+00:00

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers